हाल ही में हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की सगाई के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं । थोड़ी देर पहले एक वीडियो सामने आया है । इसमें शाहरुख खान पार्टी में मौजूद मेहमानों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं ।
शाहरुख खान ने सबके सामने अनंत अंबानी से पूछा प्राइवेट सवाल, फेंकने लगे JIO का फोन तो मिला ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान स्टेज पर जाते हैं और अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे अनंत से उनकी गर्लफ्रेंड के बारे में पूछते हैं । खबरों की मानें तो अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट नाम की लड़की को डेट कर रहे हैं । इसी को लेकर शाहरुख ने अनंत की खिंचाई शुरू कर देते हैं।
शाहरुख, अनंत से कहते हैं, 'तुझे क्या लगता है कि राधिका को 10 में कितने नंबर मिलने चाहिए ।' अनंत कहते हैं, '10 मिलियन, इनफिनिटी' । इस पर शाहरुख कहते हैं, 'तू तो बड़े पैसे लुटा रहा है ।' फिर शाहरुख, अनंत से पूछते हैं कि तेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है ।
A post shared by M I R Z A . A L T A M A S H (@aadeez.srkian) on
शाहरुख आगे कहते हैं, 'मुझे अपना फोन दिखओ, मैं देखना चाहता हूं कि तुम्हारे फोन में सबसे पहला नंबर किसका है ।' तब ऑडियंस में बैठे अनंत वहीं से अपना फोन देने की कोशिश करते हैं । शाहरुख कहते हैं, 'अच्छा अब तू फोन फेंकेगा । हां, फेंक दो जिओ का है । क्या फर्क पड़ता है । तेरे पास तो बहुत होंगे ।'
A post shared by Fab Lifestyle (@fablifestyle.in) on
शाहरुख की इस बात पर पार्टी में मौजूद मेहमान हंसने लगते हैं । शाहरुख अगर एंटरटेन करने पर आ जाएं तो सभी को पीछे छोड़ देते हैं । शाहरुख बॉलीवुड के बादशाह हैं और अंबानी बिजनेस के शहंशाह। दोनों परिवार की दोस्ती काफी गहरी है ।