फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के खिलाफ ट्वीट को लाइक कर बैठे थे करण जौहर, अब किंग खान ने भी दिया रिएक्शन

Sat, 23 Mar 2019 08:32 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 23 Mar 2019 08:32 AM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan reaction after retweet of against him by Karan Johar
karan johar and shahrukh khan - फोटो : social media
मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने एक ट्वीट की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान की आलोचना करने वाले एक ट्वीट को रि-ट्वीट कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर मौजूद शाहरुख खान के फैंस उनपर भड़क गए और #ShameOnKaranJohar के साथ उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 
Shah rukh Khan reaction after retweet of against him by Karan Johar
shah rukh khan - फोटो : file photo
अब इस पूरे मामले में किंग खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। शाहरुख ने दोस्त करण जौहर के रि-ट्वीट को गलती मानते हुए ट्वीट किया, 'मुझे सोशल मीडिया पर सफाई देने से सख्त नफरत है। करण जौहर टैक्नॉलजी में थोड़े कमजोर हैं, लेकिन उनमें अन्य काफी क्वॉलिटीज हैं, जैसे कि कपड़ों के मामले में उनकी पसंद का कोई मैच नहीं। जिंदगी की तरह ट्विटर पर दिशानिर्देश नहीं आते, इसलिए गलतियां होना स्वभाविक है....और फिर करण जौहर की उंगलियां तो वैसे भी मोटी हैं। कृपया परेशान न हों। प्यार फैलाएं, नफरत या गुस्सा नहीं। तब और मज़ा आएगा।' 

 
Shah rukh Khan reaction after retweet of against him by Karan Johar
karan johar - फोटो : file photo
दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब एक यूजर ने अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर एक ट्वीट किया। यूजर ने लिखा- 'होली के मौके पर केसरी की कमाई काफी कम रही लेकिन त्योहार के दिन पर ही रिलीज शाहरुख खान की जीरो की कमाई तो आधी भी पहुंच नहीं पाई थी।' इस ट्वीट के साथ यूजर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था। दिलचस्प बात यह है कि यूजर के इस कमेंट को फिल्म मेकर करण जौहर ने रि-ट्वीट कर दिया। करण जौहर के रि-ट्वीट करते ही यूजर्स भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan reaction after retweet of against him by Karan Johar
Karan Johar - फोटो : instagram
हालांकि कुछ देर बाद करण जौहर ने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। इसके बाद करण जौहर ने अपनी सफाई में सोशल मीडिया पर लगातार ट्वीट किए। करण जौहर ने पहले ट्वीट में लिखा- 'मेरे ट्विटर अकाउंट में कुछ तकनीकी दिक्कत आ गई है। अजीब सी चीजें होने लगी हैं।' 
विज्ञापन
Shah rukh Khan reaction after retweet of against him by Karan Johar
karan johar - फोटो : file photo
करण जौहर ने आगे लिखा- 'अपने आप ट्वीट्स लाइक हो रहे हैं। अगर आप लोगों को कुछ परेशानी हुई हो तो मैं माफी चाहता हूं। इसके बाद करण जौहर ने एक और ट्वीट किया। करण जौहर ने लिखा- 'आज ट्विटर पर थोड़ी गड़बड़ हो गई बाकी सब ठीक है।' आपको बता दें, करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस है। अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' की बात करें तो आंकड़े उत्साहजनक हैं। फिल्म ने बंपर ओपनिंग की है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट किया कि 'साल 2019 में केसरी ने अभी तक की सबसे बड़ी ओपनिंग दी है। फिल्म ने कुल 22 करोड़ का बिजनेस किया है।' 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed