फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर नहीं इस डायरेक्टर से शाहरुख ने की रिक्वेस्ट, सुहाना के डेब्यू के लिए बनाएंगे भव्य फिल्म

Fri, 26 Oct 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan request to sanjay leela bhansali for suhana khan debut film
Suhana And Shahrukh Khan

करण जौहर और सलमान खान के बाद संजय लीला भंसाली जल्द ही बॉलीवुड में नए चेहरों को लॉन्च करने वाले निर्माता के रूप में सामने आने को तैयार हैं। ये सारे नए चेहरे बॉलीवुड से होंगे यानी आलोचनाओं के बावजूद भाई-भतीजावाद यहां बदस्तूर जारी रहेगा। सूत्रों की मानें तो 2019 और 2020 भंसाली करीब आधा दर्जन युवा चेहरों को फिल्मों में लाने के लिए तैयार हैं।  

shah rukh khan request to sanjay leela bhansali for suhana khan debut film
sanjay leela bhansali

भंसाली द्वारा सांवरिया (2007) में लॉन्च किए गए रणबीर कपूर और सोनम कपूर आज स्थापित सितारे हैं। वहीं रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण की युवा जोड़ी के साथ तीन फिल्में (गोलियों की रासलीलाः राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत) लगातार करने के बाद भंसाली उन्हें आगे दोहराने के मूड में नहीं हैं। फिर यह जोड़ी भी नवंबर में शादी रचाने जा रही है। ऐसे में भंसाली ने अपने करिअर को भी एक नया मोड़ देने की तैयारियां कर ली है।

shah rukh khan request to sanjay leela bhansali for suhana khan debut film
सुहाना खान

गॉसिप गलियारों की मानें तो यह तय हो चुका है कि भंसाली अगले दो साल में अपनी भांजी शरमीन सहगल, जावेद जाफरी के बेटे मीजान, पूनम ढिल्लो-अशोक ठाकरिया के बेटे अनमोल तथा पद्मिनी कोल्हापुरे के पुत्र प्रियांक शर्मा को लॉन्च करेंगे। इन चेहरों के अलावा उनके द्वारा लॉन्च किए जाने वाले दो बेहद हाई प्रोफाइल नाम आर्यन खान और सुहाना खान हैं। शाहरुख खान के इन दोनों बच्चों पर पूरी इंडस्ट्री की नजर है। शाहरुख ने इन्हें लॉन्च करने की जिम्मेदारी भंसाली को ही सौंपी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan request to sanjay leela bhansali for suhana khan debut film
suhana khan

खास तौर पर सुहाना की जिद है कि वह रूटीन नाच-गाने वाली लव स्टोरी से बॉलीवुड में पारी शुरू नहीं करना चाहती इसलिए शाहरुख ने भंसाली से विशेष अनुरोध किया है कि वह बेटी के लिए कोई अलग कहानी ढूंढें। फिलहाल भंसाली ने उन्हें आश्वासन दिया है। इस साल जून से ही चर्चा थी कि भंसाली पूनम ढिल्लो के बेटे अनमोल ठाकरिया को अपने बैनर तले लॉन्च कर रहे हैं। कुछ खबरों में यहां तक कहा गया कि फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन
shah rukh khan request to sanjay leela bhansali for suhana khan debut film
Sanjay Leela Bhansali

इसमें पहले शाहिद कपूर को लिया जाने वाला था परंतु पद्मावत में उनका परफॉरमेंस और स्क्रीन प्रेजेंस देखने के बाद भंसाली का इरादा बदल गया। फिलहाल अनमोल के डेब्यू की पुष्टि भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने नहीं की है लेकिन पूनम ढिल्लो मीडिया में यह स्वीकार कर चुकी हैं कि उनके बेटे को भंसाली लॉन्च कर रहे है। उन्होंने कहा कि अनमोल के लिए इससे बढ़िया डेब्यू नहीं हो सकता। अब अपुष्ट सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि भंसाली ने अपनी भांजी शरमीन सहगल और जावेद जाफरी के बेटे मीजान को अपने बैनर की फिल्म महल से लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed