{"_id":"5b4aea154f1c1b6f548b475a","slug":"shah-rukh-khan-reveals-why-got-married-so-early-age","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"27 साल बाद शाहरुख ने गौरी पर किया खुलासा, इस वजह से इतनी जल्दी की थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
27 साल बाद शाहरुख ने गौरी पर किया खुलासा, इस वजह से इतनी जल्दी की थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि शाहरुख फिल्म की शूटिंग पर काफी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने पानी के अंदर भी कुछ सीन फिल्माए हैं। फिल्म की शूटिंग से फ्री होते ही शाहरुख खान अपनेे फैंस से बात करने का समय निकाल लेते हैं।
2 of 5
शाहरुख ट्विटर पर अक्सर अपने फैंस के सवालों का जवाब देते हैं लेकिन इस बार वो इंस्टाग्राम पर आए और हैश टैग आस्क एसआरके (#AskSRK) सेशन में अपने फैंस से रूबरू हुए। शाहरुख ने अपनी जिंदगी, गौरी खान, अबराम से जुड़े कई सवालों पर खुलकर बात की।
3 of 5
इसी के तहत एक फैन ने शाहरुख से पूछा, 'सर, आपने इतनी जल्दी शादी क्यों की?' जिसका जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा कि 'भाई प्यार और लक कभी भी आ जाते हैं। मेरी जिंदगी में दोनों ही गौरी के साथ आए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वहीं एक दूसरे फैन ने शाहरुख से सवाल पूछा, 'आप अभी भी इतने फिट कैसे हैं?' उन्होंने बताया कि 'मैं स्मोकिंग नहीं करता, दिन के 10 घंटे सोता हूं और कभी झूठ नहीं बोलता।' एक यूजर ने सलमान खान से जुड़ा सवाल पूछा कि 'एक शब्द में सलमान खान को क्या कहेंगे?' तो उन्होंने कहा, 'भाई'।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान एक्टिंग के किंग तो हैं ही साथ ही अपने जबरदस्त ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं। फैन्स के कई सवालों के जवाब तो उन्होंने मजेदार अंदाज में दिए जिससे सोशल मीडिया पर भी उन्होंने दिल जीत लिया। वहीं 'जीरो' की बात करें तो इस साल क्रिसमस पर यह फिल्म रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।