फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस वजह से अक्षय कुमार के साथ कभी काम नहीं कर सकते शाहरुख खान, किंग खान ने किया खुलासा

Tue, 10 Nov 2020 09:08 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 10 Nov 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals why he can never work with Akshay Kumar
शाहरुख खान , अक्षय कुमार - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में हैं जिनमें कई दिग्गज कलाकार नजर आते हैं। इन कलाकारों ने एक साथ बहुत बार कई फिल्मों में काम किया होता है, वहीं बॉलीवुड में ऐसे भी सितारें है जिन्होंने या तो कभी साथ काम नहीं किया या फिर बहुत कम काम किया है। उन्हीं में से एक बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान और अक्षय कुमार हैं। 

Shah Rukh Khan reveals why he can never work with Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk

शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिका के तौर कभी साथ काम नहीं किया है। अब एक-दूसरे के साथ काम न करने को लेकर शाहरुख खान ने बड़ी बात बोली है। दरअसल शाहरुख खान ने हाल ही में मीडिया को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान बॉलीवुड के किंग खान ने अक्षय कुमार के साथ काम न करने को लेकर बड़ी बात बोली है।

Shah Rukh Khan reveals why he can never work with Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : file photo

शाहरुख खान ने अक्षय कुमार के साथ काम न करने को लेकर मजेदार बात कही है। उन्होंने कहा, 'मैं क्या कहूं? मैं उनकी तरह जल्दी नहीं जागता। जब वह जागने वाले होते हैं, मैं सोने जाता हूं। उनका दिन जल्दी शुरू होता है। जब मैं काम शुरू करता हूं, वह पैक-अप करके घर जा रहे होते हूं। मैं रात में जागने वाला इंसान हूं। मेरी तरह बाकी लोगों को रात में काम करने की आदत नहीं हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals why he can never work with Akshay Kumar
शाहरुख खान - फोटो : file photo

शाहरुख खान ने आगे कहा कि अगर वह और अक्षय कुमार किसी फिल्म में साथ काम करेंगे तो वह एक-दूसरे से सेट पर मिल ही नहीं पाएंगे। शाहरुख खान ने कहा, 'दोनों सेट पर ही नहीं मिलेंगे। वह जा रहा होगा और मैं आ रहा होऊंगा। मैं अक्षय के साथ काम करना चाहता हूं लेकिन हमारी टाइमिंग मैच नहीं करेगी।' शाहरुख खान के इस बयान की काफी चर्चा हो रही है।'

विज्ञापन
Shah Rukh Khan reveals why he can never work with Akshay Kumar
अक्षय कुमार और शाहरुख खान - फोटो : file photo

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और शाहरुख खान ने कभी भी किसी भी फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर साथ काम नहीं किया है। हालांकि इन दोनों कलाकारों ने एक-दूसरे की फिल्म में कैमियो किरदार जरूर किए हैं। अक्षय कुमार पहली बार शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है में कैमियो किरदार में नजर आए थे। वहीं शाहरुख खान ने अक्षय कुमार की फिल्म हे बेबी के एक गाने के लिए कैमियो किरदार किया था।

पढ़ें: Bigg Boss 14: पवित्र पुनिया के लिए एजाज खान ने उठाया बड़ा कदम, नष्ट की अपनी ये खास चीज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed