{"_id":"650591a2a815805ef00f738a","slug":"shah-rukh-khan-says-i-love-you-to-jawan-co-actor-vijay-sethupathi-said-we-can-get-marry-now-2023-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jawan: शाहरुख ने विजय सेतुपति से कहा 'आई लव यू', मजाकिया अंदाज में बोले- 'अब हम शादी कर सकते हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jawan: शाहरुख ने विजय सेतुपति से कहा 'आई लव यू', मजाकिया अंदाज में बोले- 'अब हम शादी कर सकते हैं'
Sat, 16 Sep 2023 05:08 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 16 Sep 2023 05:08 PM IST
विज्ञापन
विजय सेतुपति-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म जवान की सफलता को ए़ंजॉय कर रहे हैं। बीते दिन शुक्रवार को फिल्म की सफलता के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस इवेंट में 'जवान' के निर्देशक एटली और अभिनेता विजय सेतुपति भी शामिल हुए। इस इवेंट में शाहरुख ने फिल्म की सफलता का जश्न मनाया और बॉलीवुड सुपरस्टार के प्रति आभार व्यक्त किया। ब्लॉकबस्टर फिल्म से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वाले तमिल फिल्म निर्माता एटली ने कहा, 'अगर मुझे फिल्म 'जवान' के बारे में बताना हो तो मैं कहूंगा कि यह शाहरुख खान के लिए मेरा लव लेटर है'।
विजय सेतुपति-शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय सेतुपति ने फिल्म में भले ही विलेन का किरदार निभाया हो, लेकिन उन्होंने निर्देशक, टीम और खासतौर पर शाहरुख की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि चेन्नई से उन्हें कई लोगों के फोन आए उन्होंने कहा कि उन्हें पहले दिन के पहले शो के टिकट नहीं मिल पाए। उन्होंने आगे बताया, 'वह लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं। यह कोई सरप्राइज की बात नहीं है क्योंकि शाहरुख खान का नाम ही काफी है। हर कोई उनसे बहुत प्यार करता है। जिस तरह से शाहरुख लोगों से व्यवहार करते हैं, वह बस प्यार ही देते हैं। किसी ने अगर SRK लिखा है तो आप भी उसे गले लगा सकते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सर।'
बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं ये अभिनेत्रियां, बयां किया दर्द
बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं ये अभिनेत्रियां, बयां किया दर्द
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'मैं आपसे और भी ज्यादा प्यार करता हूं सर और इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद, मैं अगर आपको प्रपोज कर सकता हूं, तो हम अब शादी कर सकते हैं सर।' विजय सेतुपति ने इस मजाक को जारी रखते हुए कहा, 'कुछ भी गलत नहीं है सर'।
Samantha Ruth Prabhu: सलमान खान संग रोमांस करती नजर आएंगी सामंथा? इस निर्देशक की फिल्म में जमेगी जोड़ी
Samantha Ruth Prabhu: सलमान खान संग रोमांस करती नजर आएंगी सामंथा? इस निर्देशक की फिल्म में जमेगी जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय सेतुपति-एटली-शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'जवान' निर्माता एटली ने कहा, 'मैं कोई लेखक या निर्देशक नहीं हूं, मैं एक फैन हूं, और मैं सिर्फ सिनेमा का फैन हूं। जो मुझे आकर्षित करता है या जो भी सही लगता है, मैं उसे ही बना लेता हूं। मैं कोई फॉर्मूला नहीं जानता और न ही इसकी व्याख्या कर सकता कि यह मुझे कैसे मिला।' एटली ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी और अपने आस-पास के लोगों से काफी कुछ सीखा है और इसे सिनेमा के रूप में पेश किया है।
Chal Man Vrindavan: दुनिया को वृंदावन की झलक दिखाने निकलीं ‘मीरा’, अनुराग ठाकुर ने लॉन्च की कॉफी टेबल बुक
Chal Man Vrindavan: दुनिया को वृंदावन की झलक दिखाने निकलीं ‘मीरा’, अनुराग ठाकुर ने लॉन्च की कॉफी टेबल बुक
विज्ञापन
Shah Rukh Khan
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही शाहरुख खान ने कहा, 'मैं हमेशा से दक्षिण सिनेमा का फैन रहा हूं। मैं कभी-कभी इन फिल्मों की भाषा नहीं समझ पाता हूं। मैंने बहुर बार इन फिल्मों को देखने का प्रयास किया है, लेकिन अब आप इसे डब करके सुन सकते हैं। साथ ही सबटाइटल्स में पढ़ भी सकते हैं, लेकिन यहां आकर पूरे देश के लिए फिल्म बनाना मेरे लिए खुशी से ज्यादा 32 सालों से भारतीय सिनेमा में काम करने की संतुष्टि है।
Deepika Padukone: शाहरुख खान को किस करती नजर आईं दीपिका, रणवीर सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया
Deepika Padukone: शाहरुख खान को किस करती नजर आईं दीपिका, रणवीर सिंह ने दी यह प्रतिक्रिया