25 फरवरी 1994 को शाहरुख खान और सुचित्रा कृष्णमूर्ति स्टारर फिल्म 'कभी हां कभी ना' रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए 26 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर शाहरुख और सुचित्रा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
26 साल में इतनी बदल गईं शाहरुख की हीरोइन, रोमांस किंग के साथ सेल्फी में बेटी भी आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल फिल्म के 26 साल पूरे होने के खास मौके पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में शाहरुख और सुचित्रा कृष्णमूर्ति नजर आ रहे हैं। इस सेल्फी में सुचित्रा की बेटी कावेरी भी नजर आ रही हैं।
26 years of #kabhihaankabhinaa and My Twitter timeline is exploding with the love. 😊❤️🙏 pic.twitter.com/na5oCnYvtR
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं सुचित्रा ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ी यादों को साझा किया। सुचित्रा ने ट्विटर पर लिखा, 'अपनी जिंदगी में मैंने बहुत कम फिल्मों में काम किया। इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बेहद खुश हूं, सही समय पर मैं सही जगह थी और आज इतने सालों बाद भी लोग मुझे आना के किरदार की वजह से जानते हैं।'
I've done v few movies in my long life.Blessed to have been a part of this one- I was in d right place right time & so many yrs later ppl still know me as #Aana😊 #26YearsOfKabhiHaanKabhiNaa 🙏 ❤️ @iamsrk @TheFarahKhan @AshGowariker #deepaktijori #jatinlalit Miss u #KundanShah
— Suchitra Krishnamoorthi (@suchitrak) February 25, 2020
बता दें कि फिल्म कभी हां कभी न में शाहरुख और सुचित्रा के साथ ही दीपिक तिजोरी भी अहम भूमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन कुंदन शाह ने किया था। वहीं फिल्म के निर्माता विक्रम मेहरोत्रा थे। वहीं बात शाहरुख खान के फिल्मी करियर की करें तो उनकी आखिरी फिल्म जीरो थी। फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आई थीं।