फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां कोकिलाबेन के जन्मदिन पर जुटा पूरा अंबानी खानदान, सास के साथ नीता की दिखी बॉन्डिंग

Wed, 26 Feb 2020 06:51 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Feb 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
kokilaben birthday celebration photos mukesh ambani and nita ambani
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

त्योहार हो या कोई भी सेलिब्रेशन, अंबानी परिवार पूरे रीति रिवाज से मनाता हुआ दिखता है। मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी की मां कोकिला बेन 84 साल की हो गई हैं। बीते 24 फरवरी को उनका जन्मदिन मनाया गया। ऐसे में पूरा अंबानी खानदान एक छत के नीचे इकट्ठा हुआ।

kokilaben birthday celebration photos mukesh ambani and nita ambani
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

मां के जन्मदिन को खास बनाने के लिए अंबानी परिवार ने कथा सप्ताह का आयोजन किया था। इस मौके पर मुकेश अंबानी अपनी मां के पीछे-पीछे चलते नजर आए। मुकेश अंबानी ने सफेद रंग का कुर्ता पैजामा पहना हुआ था। वहीं कोकिलाबेन ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी।

kokilaben birthday celebration photos mukesh ambani and nita ambani
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

जन्मदिन सेलिब्रेशन के वीडियो में पूरा अंबानी परिवार एक साथ पूजा करता हुआ नजर आया। मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने सास कोकिलाबेन से मैचिंग करते हुए गुलाबी रंग की साड़ी पहनी। इसके साथ नीता अंबानी ने हैवी ज्वैलरी और बालों में गजरा कैरी किया। आरती के वक्त नीता सास के साथ ही खड़ी थीं और उनकी मदद कर रही थीं

विज्ञापन
विज्ञापन
kokilaben birthday celebration photos mukesh ambani and nita ambani
अंबानी परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

टीना अंबानी ने भी सास को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर टीना अंबानी ने पीच कलर की साड़ी कैरी की, जिस पर गोल्डन कलर से वर्क किया हुआ था। बीते दिनों अंबानी परिवार कपूर खानदान के यहां आयोजित रिसेप्शन पार्टी में पहुंचा था। करीना कपूर और करिश्मा कपूर के भाई अरमान जैन की रिसेप्शन पार्टी दी गई थी। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The Ambanis are known to celebrate every ocassion in the utmost traditional way keeping in mind the cultural and religious values. And what better way to celebrate than remembering Shrinathji? On the auspicious occasion of Shrimati Kokilaben Ambani birthday the Ambani household has arranged for Shrimad Bhagwad Saptah. The entire Ambani family performs the Aarti. Shrimad Bhagwad Katha Saptah is a seven days path dedicated to Lord Krishna. #kokilabenambani #nitaambani #mukeshambani #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
kokilaben birthday celebration photos mukesh ambani and nita ambani
mukesh ambani family - फोटो : social media

मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और छोटे बेटे अनंत अंबानी साथ में कैमरे के सामने आए। इन सबके साथ राधिका मर्चेंट भी थीं। जब कैमरे के सामने पूरा परिवार पोज दे रहा होता है तो नीता अंबानी राधिका मर्चेंट को अपने पास खींचती हैं और हाथ पकड़कर फोटो खिंचाती हैं। बता दें कि राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं।

नेहा कक्कड़ के गाने पर शहनाज गिल ने किया डांस, टिक टॉक वीडियो हो रहा वायरल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed