बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बाद काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। फिल्म का गाना आज भी उनके फैंस के जुबां पर चढ़ा हुआ है। शाहरुख ने इस फिल्म से करीब चार साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब शाहरुख अपनी दूसरी फिल्म ‘जवान’ को लेकर भी काफी चर्चा में चल रहे हैं।
Shah Rukh Khan: रिलीज से पहले ही लीक हुआ शाहरुख खान की ‘जवान’ का फाइट सीन? फैंस बोले- एक और ब्लॉकबस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में, शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख जोरदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तीन सेकेंड की है, जिसे देख फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि यह शाहरुख की आगामी फिल्म ‘जवान’ का सीन है। यह वीडियो क्लिप सामने आने के बाद लगातार जवान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। इस लुक में शाहरुख चेहरे और हाथों पर पट्टी लगाए नजर आ रहे थे। शाहरुख के इस लुक ने सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड किया था। अब इस वायरल वीडियो में किंग खान बेरहमी से गुंडों को पीटते नजर आ रहे हैं। साथ ही शाहरुख इसमें मुंह में सिगरेट लिए भी दिखाई दे रहे हैं। बादशाह का यह अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Sana Khan: सना खान ने बताया शो 'खतरों के खिलाड़ी' को ठुकराने का कारण, कहा- मुझे जलती हुई कब्रें दिखती थीं
शाहरुख का यह फाइट वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘किंग खान इज बैक।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस फिल्म का हम सभी को बेसब्री से इंतजार है। एक्शन करते हुए शाहरुख कितने अच्छे लगते हैं।’
आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा और एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका प्रोमो पिछले साल रिलीज किया गया था।