सब्सक्राइब करें

King: सुहाना खान के जन्मदिन से पहले 'किंग' पर बड़ा एलान कर सकते हैं सिद्धार्थ आनंद, सोशल मीडिया पर दिया संकेत

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 20 May 2025 11:23 PM IST
सार

Siddharth Anand Shares Cryptic Message: सुहाना खान और शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर कल बुधवार को कुछ अपडेट सामने आ सकता है। सिद्धार्थ आनंद के सोशल मीडिया पोस्ट को देखने के बाद कुछ ऐसे ही कयास लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Suhana Khan upcoming Movie King Director Siddharth Anand posted a cryptic message
सुहाना खान-शाहरुख खान-सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की आगामी फिल्म है 'किंग'। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। फिल्म 'द आर्चीज' से ओटीटी डेब्यू करने के बाद सुहाना 'किंग' के जरिए बड़े परदे पर डेब्यू करने वाली हैं। फैंस के बीच काफी उत्साह है। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा सिद्धार्थ आनंद के कंधों पर है। उन्होंने आज सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसके बाद नेटिजन्स कयास लगा रहे हैं कि निर्देशक 'किंग' को लेकर कुछ अपडेट शेयर करने वाले हैं।

Trending Videos
Shah Rukh Khan Suhana Khan upcoming Movie King Director Siddharth Anand posted a cryptic message
पठान- सिद्धार्थ आनंद - फोटो : इंस्टाग्राम

कल सिद्धार्थ शेयर करेंगे अपडेट
सिद्धार्थ आनंद ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक क्रिप्टिक मैसेज शेयर किया है। इसके बाद यूजर्स हैरान हैं। सिद्धार्थ ने पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'कल'। इस एक शब्द के लिखे जाने के बाद यूजर्स इसे फिल्म 'किंग' से जोड़कर देख रहे हैं और मान रहे हैं कि कल बुधवार को सिद्धार्थ इस फिल्म पर कोई अपडेट शेयर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Suhana Khan upcoming Movie King Director Siddharth Anand posted a cryptic message
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2

सुहाना के जन्मदिन से पहले शूटिंग शुरू होने की अटकलें
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान का 22 मई को जन्मदिन है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सुहाना के जन्मदिन से पहले सिद्धार्थ फिल्म पर काम शुरू कर दें। भले ही सिद्धार्थ आनंद ने अपने पोस्ट में कुछ स्पष्ट नहीं किया हो, लेकिन लोग अनुमान लगा रहे हैं कि कल 21 मई से फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।  
 

Shah Rukh Khan Suhana Khan upcoming Movie King Director Siddharth Anand posted a cryptic message
सुहाना खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ के पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुहाना खान अपने जन्मदिन से पहले महबूब स्टूडियो में इसकी शूटिंग करेंगी। हालांकि, फिलहाल कुछ भी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है। फिलहाल तो सिद्धार्थ के क्रिप्टिक पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। नेटिजन्स उनसे सवाल कर रहे हैं। 

John Abraham: ‘मैं तुम्हें नहीं मारूंगा क्योंकि…’ एक्टर की टी-शर्ट ने खींचा ध्यान, फैन संग मुलाकात हुई वायरल

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Suhana Khan upcoming Movie King Director Siddharth Anand posted a cryptic message
पठान - फोटो : सोशल मीडिया

यूजर्स ने पूछे मजेदार सवाल
एक यूजर ने लिखा, 'कल 'किंग' की अनाउंसमेंट होगी'। एक यूजर ने लिखा, 'ऑल दे बेस्ट सर'। कुछ यूजर्स पूछ रहे हैं- 'फाइनली, कल से फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही है'। बता दें कि 'किंग' फिल्म सिद्धार्थ आनंद के साथ शाहरुख खान की दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने सिद्धार्थ द्वारा निर्देशित 'पठान' में काम किया, जो ब्लॉकबस्टर साबित रही। 



अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed