{"_id":"5cb4cb62bdec2223512daf01","slug":"shah-rukh-khan-takes-zero-to-beijing-international-film-festival-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान को चीन से बुलावा, बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई 'जीरो' की एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान को चीन से बुलावा, बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई 'जीरो' की एंट्री
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
zero
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता शाहरुख खान अपनी पिछली फिल्म जीरो लेकर चीन जा रहे हैं। फिल्म जीरो को दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में शुमार बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की इस साल की क्लोजिंग फिल्म के रूप में चुना गया है।
2 of 5
zero
- फोटो : instagram
निर्देशक आनंद एल राय निर्देशित जीरो की इसके स्पेशल इफेक्ट्स के लिए दुनिया भर में तारीफ हुई है। फिल्म ने अपने तकनीकी कौशल के लिए तमाम पुरस्कार भी जीते हैं। बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के साथ ही जीरो उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है जिनकी स्क्रीनिंग यहां होगी।
3 of 5
Satyajit Ray
इन फिल्मों में सत्यजीत रे की पाथेर पांचाली भी शामिल रही है। इस साल दुनिया भर की जिन चुनिंदा फिल्मों को यहां दिखाए जाने के लिए चुना गया है, उनमें, मैड मैक्स सीरीज, जैसन बॉर्न, ग्रैविटी, चिल्ड्रेन ऑफ मेन और लाइट ऑफ माई लाइफ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zero
- फोटो : instagram
जीरो की स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान और कैटरीना कैफ बीजिंग में मौजूद रहेंगे। शाहरुख यहां एक खास संवाद में भी शरीक होंगे जिसमें भारत और चीन की फिल्मों के विकास के अलावा दोनों देशों के फिल्म निर्माताओं के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। फेस्टिवल के दौरान कैटरीना कैफ की एक मंचीय प्रस्तुति भी आयोजित किए जाने की खबर सूत्रों से मिली है।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan, anand l rai
इस बारे में आनंद एल राय कहते हैं- बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुना जाना जीरो की पूरी टीम के लिए खुशी की बात है। ये फिल्म हम सब लोगों के दिलों के काफी करीब रही है और इस चयन ने हमारा हौसला बढ़ाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।