सब्सक्राइब करें

इंडस्ट्री में 27 साल पूरे होने पर शाहरुख हुए इमोशनल, बोले- 'यहां आधी जिंदगी बिता दी'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 26 Jun 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan thanks to fans for wishing completes 27 years in bollywood
shah rukh khan - फोटो : social media

पिछले 27 सालों से शाहरुख खान अपनी फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते आ रहे हैं। 'जीरो' के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने कोई साइन नहीं की है लेकिन फैंस उन्हें लगातार ढेर सारा प्यार और सपोर्ट भेज रहे हैं। इंडस्ट्री में 27 साल पूरे होने पर ट्विटर पर शाहरुख के फैंस ने #27GoldenYearsOfSRK ट्रेंड चलाया। फैंस का इतना प्यार देखकर शाहरुख भी उनका शुक्रिया कहे बिना नहीं रह पाए।

Trending Videos
shah rukh khan thanks to fans for wishing completes 27 years in bollywood
shah rukh khan - फोटो : social media

शाहरुख खान की डेब्यू फिल्म 'दीवाना' 25 जून को रिलीज हुई थी। इस दौरान शाहरुख 'दीवाना' स्टाइल में बाइक चलाते हुए आते हैं और पीछे बैकग्राउंड में 'कोई ना कोई चाहिए..' गाना बज रहा होता है। वीडियो में शाहरुख कहते हैं कि 'सभी को शुक्रिया, बॉलीवुड में 27 साल पूरे होने पर.. जिंदगी का आधा हिस्सा मैंने यहां बिताया। मैं पिछले 27 सालों से आपका मनोरंजन करने की कोशिश कर रहा हूं। कई बार मैं सफल हुआ, कई बार असफल। शुक्रिया आप सभी का।'



 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan thanks to fans for wishing completes 27 years in bollywood
shah rukh khan - फोटो : social media

फिल्म 'दीवाना' में शाहरुख के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती थे। फिल्म में शाहरुख सेकेंड लीड में थे हालांकि अपनी अदाकारी से वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। 'दीवाना' को राज कंवर ने डायरेक्ट किया था। शाहरुख खान इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख से पहले ये रोल अरमान कोहली को ऑफर हुआ था लेकिन मेकर्स से अनबन के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

shah rukh khan thanks to fans for wishing completes 27 years in bollywood
shah rukh khan - फोटो : file photo

'जीरो' के बाद अब शाहरुख को हीरो बनने की कोई जल्दी नहीं है इसलिए उन्होंने फिल्म की रिलीज के 6 महीने बाद भी कोई फिल्म साइन नहीं की है। फिल्म साइन ना करने को लेकर शाहरुख ने कहा, 'मेरे पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। मैं किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं। आमतौर पर यह होता है कि जब आपकी एक फिल्म पूरी होने वाली होती है, तब आप नई फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं और तीन-चार महीने में उसमें इन्वॉल्व हो जाते हैं लेकिन इस बार मैं ऐसा महसूस नहीं कर रहा हूं।' 

विज्ञापन
shah rukh khan thanks to fans for wishing completes 27 years in bollywood
shah rukh khan - फोटो : file photo

शाहरुख आगे कहते हैं 'मेरा दिल मुझे इजाजत नहीं दे रहा है। मुझे ऐसा लग रहा है कि कुछ वक्त और लेना चाहिए। फिल्में देखनी चाहिए, कहानी सुननी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़नी चाहिए। मेरे बच्चेलेज स्टेज पर हैं। बेटी सुहाना कॉलेज जा रही है और बेटा आर्यन पढ़ाई पूरी करने जा रहा है। इसलिए मैं अपना ज्यादातर वक्त फैमिली के साथ बिताना चाहता हूं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed