फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोई जाता है अजमेर शरीफ तो कोई पहनता है ढेर सारी रिंग्स, तरक्की के लिए ऐसे-ऐसे हथकंडे अपनाते हैं ये सितारे

Wed, 18 Aug 2021 11:34 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Aug 2021 11:34 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan To Ekta Kapoor Bollywood Superstars and their superstitions
सलमान खान, एकता कपूर - फोटो : फाइल फोटो

देश में अंधविश्वास से जुड़ी कई कहानियां हैं। आम लोगों की बात भी न करें तो राजनीति से लेकर क्रिकेट तक हर जगह बड़े बड़े नामों के साथ कुछ न कुछ अंधविश्वास जुड़ा है। कोई इस अंधविश्वास को अपनी सफलता से जोड़कर देखता है तो कोई अपनी कुर्सी को बचाने के लिए इसका सहारा लेता है। बॉलीवुड में सेलेब्रिटी चाहें जितना आधुनिक बनने का दावा करें लेकिन ज्यादातर किसी न किसी अंधविश्वास को मानते हैं। बॉलीवुड में अंधविश्वास को मानने वाले सितारों की फेहरिस्त में कई बड़े नाम शामिल हैं। वो नाम जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कई सौ करोड़ का कारोबार करती हैं।



बॉलीवुड में अभिनेताओं के साथ साथ कई निर्देशक भी अपनी फिल्म के अच्छे परफॉर्मेंस की ख्वाहिश में अंधविश्वासों में यकीन करते हैं। वो फिल्मों के रिलीज होने से पहले अक्सर इन अंधविश्वासों को दोहराते नजर आते हैं। खैर हम इसे आस्था से जोड़कर भी देख सकते हैं। जानिए बॉलीवुड के कौन कौन से अभिनेता, अभिनेत्री और निर्देशक अंधविश्वासों को मानते हैं?

Shah Rukh Khan To Ekta Kapoor Bollywood Superstars and their superstitions
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram

अमिताभ बच्चन
सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन भी एक अंधविश्वास को मानते हैं। उनके मुताबिक वो जब भी मैच देखते हैं तो भारत के खिलाड़ी आउट होने शुरू हो जाते हैं। इसलिए वो अक्सर लाइव मैच देखने से बचते हैं। इस बात को उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंच पर स्वीकारा भी है।

Shah Rukh Khan To Ekta Kapoor Bollywood Superstars and their superstitions
एकता कपूर - फोटो : instagram/ektarkapoor

एकता कपूर
टीवी सीरियल और फिल्म निर्माता एकता कपूर अपने हर काम की शुरुआत से पहले ज्योतिषियों की राय लेती हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से लेकर, शूटिंग की जगह तो वो सब ज्योतिष के मुताबिक करती हैं। वो अपने हाथों में ज्योतिष के हिसाब से अंगुठियां भी पहनती हैं। ज्योतिष को लेकर उनमें जबरदस्त आस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan To Ekta Kapoor Bollywood Superstars and their superstitions
सलमान खान - फोटो : Social media

सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान सलमान फिल्मों में हर तरह के रोल निभाते हैं लेकिन असल जिंदगी में वो भी एक अंधविश्वास को मानते हैं। दरअसल सलमान अपने हाथों में फिरोजा ब्रेसलेट पहनते हैं। ये ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान ने दिया था। सलमान इसको अपनी सलामती का रक्षक मानते हैं।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan To Ekta Kapoor Bollywood Superstars and their superstitions
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खुद को अंधविश्वासी तो नहीं मानते हैं लेकिन वे अंक ज्योतिष पर यकीन करते हैं। शाहरुख की गाड़ियों का नंबर 555 है। इसके अलावा आईपीएल में अपनी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स की हार से परेशान होकर उन्होंने टीम की जर्सी का रंग बदलकर बैंगनी करवा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed