फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: जब एक गलती के चलते ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन को रखा था दो रात कमरे से बाहर

Wed, 18 Aug 2021 11:09 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 18 Aug 2021 11:09 AM IST
विज्ञापन
when Aishwarya rai was badly angry with husband Abhishek Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन इंडस्ट्री के बेस्ट कपल के रूप में जाने जाते हैं। दोनों का एक दूसरे के प्रति प्यार साफतौर पर देखा जा सकता है। यहां तक कि इंडस्ट्री में दोनों के बीच कभी किसी तरह की लड़ाई-झगड़े की खबरें भी बाहर नहीं आई है। हालांकि हर पति-पत्नी की तरह दोनों एक दूसरे से बात-बात पर बहस जरूर हो जाती है। लेकिन दोनों के बीच कभी मनमुटाव की खबरें नहीं आईं। लेकिन एक बार दोनों के बीच किसी बात को लेकर इतना विवाद हुआ कि अभिषेक बच्चन को दो रात कमरे के बाहर बितानी पड़ी थीं।



जब पति अभिषेक से गुस्सा हो गई थीं ऐश्वर्या
अभिषेक ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि एक बार वह अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के गुस्से का ऐसा शिकार हुए कि उन्हें दो रात कमरे से बाहर गुजारनी पड़ी। जानिए उस वाक्ये के बारे में जब ऐश्वर्या गुस्से से लाल हो गईं और अभिषेक से बात करना तक बंद कर दिया था।

when Aishwarya rai was badly angry with husband Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये बात साल 2014 की है जब अभिषेक बच्चन ने प्रो-कबड्डी लीग में जीत हासिल की थी। उस दौरान वह अपनी टीम की ट्रेनिंग के सिलसिले में चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी में गए हुए थे। इस दौरान अभिषेक की मुलाकात यूनिवर्सिटी के फाउंडर कर्नल जेपिआर से हुई। उनका ऑफिस काफी छोटा था। अभिषेक ने देखा कि जेपिआर ने ऑफिस के फर्श पर कई सारी ट्रॉफियां रखी हुई हैं। अभिषेक खुद को रोक नहीं पाए और जेपिआर से पूछ लिया कि उन्होनें सभी ट्रॉफियों को जमीन पर क्यों रखा हुआ है?

when Aishwarya rai was badly angry with husband Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कर्नल जेपिआर ने अभिषेक को मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि वह अपनी ट्रॉफी को जमीन पर इसलिए रखते हैं क्योंकि पुरस्कारों को कभी भी वह अपने सिर पर चढ़ने नहीं देना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
when Aishwarya rai was badly angry with husband Abhishek Bachchan
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन - फोटो : ट्विटर

अभिषेक जेपिआर की इस बात से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने घर जाकर ऐश्वर्या और अपनी ट्रॉफियों को जमीन पर सजा दिया। पूरा कमरा ढेर सारी ट्रॉफी से भर चुका था। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या ने कमरे में कदम रखा, सामने का नजारा देखकर वह गुस्से से लाल हो गईं।

विज्ञापन
when Aishwarya rai was badly angry with husband Abhishek Bachchan
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक ने ऐश्वर्या को ऐसा करने की वजह भी बताई लेकिन ऐश्वर्या बहुत गुस्से में थी। यहां तक कि ऐश्वर्या ने अभिषेक को कमरे से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया। ऐश्वर्या के गुस्से के कारण अभिषेक को 2 रात कमरे के बाहर हॉल में रात गुजारनी पड़ीं हालांकि बाद में सब ठीक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed