बॉलीवुड सितारे अपनी आलीशान जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। महंगे घर, स्टाइलिश कपड़े और लुक्स के अलावा स्टार्स अपनी चमचमाती कारों को लेकर भी अक्सर सुर्खियां बटोरते हैं। दरअसल, आरामदायक महंगी कारें सेलेब्स की संपत्ति का बड़ा हिस्सा होती हैं। यही वजह है कि किसी भी कार के बाजार में उतरते ही स्टार्स उन्हें खरीदने दौड़ पड़ते हैं और खूब पैसे लुटाते हैं। अपने वार्डरोब की तरह स्टार्स अपने गैरेज को भी खूब अच्छी तरह सजाते हैं। इनके कलेक्शन में कई महंगी और आलीशान गाड़ियां शामिल होती हैं। आइए जानते हैं किस स्टार का कार कलेक्शन है कितना खास..
Stars Luxury Car Collection: महंगी कारों के शौकीन हैं ये सितारे, किंग खान से लेकर शाहिद तक हैं लिस्ट में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
शाहरुख खान ने अपनी कड़ी मेहनत और शानदार अदाकारी के दम पर इंडस्ट्री में काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है। यही वजह है कि उनके पास शोहरत के साथ-साथ बेशुमार दौलत भी है। कई आलीशन घरों के मालिक होने के साथ-साथ शाहरुख खान के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। शाहरुख खान को लग्जरी कारों का काफी शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 14 करोड़ रुपये की कीमत वाली स्पोर्ट्स कार बुगाटी वेरॉन, 2.8 करोड़ रुपये की कीमत वाली मर्सिडीज बेंज एस 600 गार्ड और सेडान, चार करोड़ की कीमत वाली बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, 56 लाख रुपये की कीमत वाली ऑडी ए6, 4.1 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कूप, 1.3 करोड़ रुपये वाली बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज, दो करोड़ रुपये वाली बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और 2.6 करोड़ रुपये की कीमत वाली बीएमडब्ल्यू कार है।
रणवीर सिंह
अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने कपड़ों के लिए जाने जाते हैं। मगर उन्हें लग्जरी कारों का भी काफी शौक है। कहा जाता है कि वह अपनी कार खुद ही चलाना पसंद करते हैं। रणवीर के कार कलेक्शन में लेम्बोर्गिनी उरुस पर्ल कैप्सूल है। उन्होंने यह कार 2019 में खरीदी थी। इसकी कीमत करीब 3.43 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा एक्टर के पास करीब 3.88 करोड़ रूपये की एस्टन मार्टिन रैपिड, 2.80 करोड़ रुपये की मर्सिडीज-बेंज मेबैक 600, करीब 1.11 करोड़ रुपये कीमत की जगुआर एक्सजे एल भी है।
शाहिद कपूर
अभिनेता शाहिद कपूर की बॉलीवुड में अलग धमक है। उन्हें कार और बाइक का बेहद शौक है। इस साल अप्रैल में शाहिद कपूर ने अपने कलेक्शन में मर्सिडीज की मर्सिडीज मेबैक एस580 (Mercedes-Maybach S580) शामिल की है। इस कार की कीमत लगभग 2.8 करोड़ से 3 करोड़ रुपये के आसपास है। इसके अलावा, शाहिद कपूर ने 2.50 करोड़ रुपये की एक और शानदार मर्सिडीज मेबैक एस-क्लास भी खरीदी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिद के कार कलेक्शन में जैगुआर एक्सकेआर-एस, रेंज रोवर वॉग कार, मर्सिडीज एएमजी एस-400 भी शामिल हैं।
कार्तिक आर्यन
फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद निर्माता भूषण कुमार ने गिफ्ट के रूप में कार्तिक आर्यन को मैकलेरन जीटी कार दी है। इसकी कीमत करीब 4.7 करोड़ रुपये है। दिलचस्प बात यह है कि यह कार भारत में अभी तक कार्तिक के अलावा किसी के पास नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक के पास और भी कई लग्जरी कारें हैं। इनमें करीब 55 लाख रुपये कीमत की बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज है। इसके अलावा लेम्बोर्गिनी यूरुस भी है। कार्तिक के पास पोर्शे 718 बॉक्सर सुपर कार भी है, जिसकी कीमत 1.3 करोड़ रुपये से ज्यादा है।