फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ फिल्में करने से नहीं निकलता इन स्टार्स का खर्चा, बिजनेस में पैसा लगा जीते हैं रॉयल लाइफ

Tue, 22 Jan 2019 06:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 22 Jan 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
shah rukh khan to shilpa shetty these stars done business along with films
shah rukh khan
बॉलीवुड स्टार्स काफी महंगी और रॉयल लाइफ जीते हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन स्टार्स का ये खर्चा सिर्फ फिल्मों से नहीं निकलता । बॉलीवुड में बहुत से स्टार्स ऐसे भी हैं जो एक्स्ट्रा इनकम के लिए बिजनेस भी करते हैं । फिल्मों से ज्यादा ये स्टार्स अपने बिजनेस से करोड़ों रुपए कमा लेते हैं । जानते हैं ऐसे ही 7 स्टार्स के बारे में...
shah rukh khan to shilpa shetty these stars done business along with films
shah rukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान
शाहरुख खान एक कमाल के एक्टर होने के साथ बेहतरीन बिजनेसमैन भी हैं। शाहरुख खान रेड चिल्लीज प्राइवेट लिमिटेड नाम का एक प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं । यहां बड़ी-बड़ी फिल्मों का वीएफएक्स वर्क होता है। साथ ही वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं। किंग खान ने हाल ही में किडजीनिया की इंडियन फ्रेंचाइजी में 26 प्रतिशत का शेयर खरीदा है।
shah rukh khan to shilpa shetty these stars done business along with films
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी
बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी भी शाहरुख खान से कम नहीं है। सुनील शेट्टी ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन वो अपने बिजनेस के चलते देशभर में मशहूर हैं । सुनील शेट्टी के पूरे देश में जिम हैं । इसके साथ उनका प्रोडक्शन हाउस भी बॉलीवुड में कई सारी फिल्में रिलीज कर चुका है। अन्ना ने रियल इस्टेट में भी अपना पैसा लगा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan to shilpa shetty these stars done business along with films
salman khan
सलमान खान
सलमान खान तो इस उम्र में भी सुपरस्टार का तमगा लिए हुए हैं लेकिन फिल्मों के अलावा वो बिजनेस में भी हाथ आजमा रहे हैं । सलमान खान की बीइंग ह्यूमन नाम से एक कंपनी है जो कपड़े से लेकर साइकिल तक बनाती है । इसके अलावा सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस में टीवी शोज के निर्माण शुरू कर दिया । हाल ही में सलमान ने 'द कपिल शर्मा' शो पर भी पैसे लगाए हैं । 
विज्ञापन
shah rukh khan to shilpa shetty these stars done business along with films
shilpa shetty - फोटो : instagram
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड करियर से ब्रेक लेने के बाद बिजनेस की ओर रुख किया। शिल्पा ने अपनी योगा सीडी लांच की जिसे बहुत अच्छा रिस्पाॅन्स मिला। इसके साथ शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ राजस्थान रॉयल्स नाम की एक आईपीएल टीम की भी मालकिन हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed