फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tiger 3: जून में ‘टाइगर 3’ के लिए सलमान के साथ शूटिंग करेंगे शाहरुख खान, दोनों को साथ देखने के लिए फैंस बेकरार

Sun, 27 Mar 2022 07:50 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 27 Mar 2022 07:50 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to shoot with Salman for 'Tiger 3' in June, fans eager to see the two together
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। हाल ली में शाहरुख खान ने अपना पहला लुक रिवील किया था, जिसमें उनकी बॉडी और लुक देखकर सभी हैरान रह गए थे। इसी बीच खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही सलमान खान के साथ 'टाइगर 3' की शूटिंग करेंगे। इतने सालों बाद सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ फिर से बड़े पर्दे पर देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

Shah Rukh Khan to shoot with Salman for 'Tiger 3' in June, fans eager to see the two together
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान 'टाइगर 3' में तो सलमान 'पठान' में केमियो करते नजर आएंगे। दोनों के बाच कई सालों की दुश्मनी को खत्म करने का ये अनोखा तरीका है। सलमान खान 'पठान' में टाइगर के रूप में अपने केमियो की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। वहीं, अब शाहरुख की बारी है कि वह 'टाइगर 3' की अपनी शूटिंग को पूरा करे।

Shah Rukh Khan to shoot with Salman for 'Tiger 3' in June, fans eager to see the two together
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल शाहरुख स्पेन में फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। इसके बाद अप्रैल में वह राजकुमार हिरानी के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो जाएंगे। वहीं, सलामान भी साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में जून में दोनों अपने कामों से ब्रेक लेकर 'टाइगर 3' के लिए शूटिंग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan to shoot with Salman for 'Tiger 3' in June, fans eager to see the two together
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

'पठान' के साथ किंग खान चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले वह साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, जो ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। 'पठान' और 'टाइगर 3' दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं। 'पठान' में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे। वहीं, 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ कटरीना और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed