{"_id":"5abccc6c4f1c1bdf298b4862","slug":"shah-rukh-khan-tweeted-about-his-role-in-upcoming-film-zero","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'जीरो' में अपने किरदार को लेकर पहली बार खुलकर बोले शाहरुख, बच्चा बनता जा रहा हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'जीरो' में अपने किरदार को लेकर पहली बार खुलकर बोले शाहरुख, बच्चा बनता जा रहा हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
shah rukh zero
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलिवुड एक्टर शाहरुख खान पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्हाल वह अपनी इस फिल्म के लास्ट शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने आदमी के किरदार में नजर आएंगे। शाहरुख ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर पहली बार कुछ बोला है।
जीरी वीएफएक्स स्टोरी
- फोटो : Self
शाहरुख ने फिल्म में अपने किरदार को लेकर ट्वीट कर लिखा है कि वह केवल इस फिल्म में काम ही नहीं कर रहे हैं बल्कि इसे पूरी तरह से जी रहे हैं। उन्होंने अपना सबसे अच्छा अनुभव शेयर करते हुए बताया कि वह फिल्म में अपने किरदार को प्ले करते हुए, बहुत तेजी से एक बच्चे की तरह होते जा रहे हैं।
I am loving & living making Zero the Film. Thx @aanandlrai & the whole team for this. Only way to describe it is ‘ I am growing up very fast into a child...very fast’
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 29, 2018
जीरो शाहरुख खान
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बता दें कि, आनंद एल रॉय की इस फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आएंगी। 'जीरो' के सेट से शाहरुख कटरीना के साथ कई सारी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
zero
हाल ही में शाहरुख ने कटरीना के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर डाली थी जो उनकी एक पुरानी फिल्म डर के एक सीन जैसी थी। फोटो के साथ उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'डर' के 25 साल पुराने सीन को रीक्रिएट किया। उन्होंने कटरीना की तस्वीर के साथ लिखा कि, 'तुम आइस्क्रीम नहीं खाती हो। तुम बहुत मेहनत से काम करती हो। तुमने मुझे डर की याद दिला दी है। आई लव यू क..क..क..कटरीना।'
Cos she doesn’t eat ice cream in real, Cos she has worked so hard & cos this reminds me of Darr...on @aanandlrai #Zero the film...’I lov u kkkKatrina..’ pic.twitter.com/YWZYClrcOQ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 17, 2018