बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर और उनकी पत्नी किरण खेर की शादी को 34 साल हो गए हैं। सोमवार को दोनों ने अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट की। इस मौके पर अनुपम खेर ने 34 साल पुरानी अपनी शादी की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की। इस फोटो पर शाहरुख खान ने ऐसा कमेंट किया कि 23 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं।
अनुपम खेर की वेडिंग एनिवर्सरी पर शाहरुख ने किया मजेदार कमेंट तो उसी अंदाज में मिला ऐसा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुपम खेर ने फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा- 'डियर किरण..शादी की 34वीं सालगिरह मुबारक हो। जिंदगी का बहुत लंबा वक्त साथ में तय किया है हमने। 34 साल गुजर गए लेकिन लगता है जैसे कल की ही बात है। मुझे बहुत प्यार है उस जिंदगी से जो हमने साथ में जी है। सालगिरह मुबारक
Dearest Kirron!!! Happy 34th wedding anniversary!! Bahut lamba waqt zindagi ka saath mei tay kiya hai humne. 34 saal guzar gaye lekin lagta hai Jaise kal ki he baat hai. I have loved the lived quality of our lives together. सालगिरह मुबारक।😍 @KirronKherBJP #Pushkar #Dulari #Raju pic.twitter.com/NHKzXZpdW5
अनुपम खेर की इस पोस्ट को रीट्वीट करते हुए शाहरुख खान ने एक मजेदार कमेंट किया। शाहरुख ने लिखा- Oh wow! Congratulations Daddy Cool! (शुभकामनाएं डैडी कूल!)। इस पर अनुपम ने रिप्लाई करते हुए लिखा- Thank you... Mera beta fool, phool, फूल।
Oh wow! Congratulations Daddy Cool! https://t.co/Kdpj5BULOI Thank you... Mera beta fool, phool, फूल।🤣🤓😍❤️ @iamsrk https://t.co/Ci0OBlhzfY
दरअसल 23 साल पहले 1996 में रिलीज हुई फिल्म 'चाहत' में अनुपम खेर ने शाहरुख खान के पिता का किरदार निभाया था। इस फिल्म का गाना डैडी कूल बहुत फेमस हुआ था। दोनों स्टार्स ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है।
बता दें कि किरण खेर साल 1980 में फिल्मों में काम की तलाश के लिए मुंबई पहुंचीं। उसी दौरान किरण को एक बड़े बिजनेसमैन गौतम बेरी से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। कुछ सालों बाद ही किरण ने बेटे सिकंदर को जन्म दिया। जल्द ही गौतम और किरण को ऐसा लगने लगा कि दोनों के रिश्ते के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।