फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahbaz Khan: संगीत का साथ छोड़कर थामा था अभिनय का दामन, जानें अब कहां हैं चंद्रकांता के कुंवर विक्रम?

Fri, 10 Mar 2023 10:43 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Fri, 10 Mar 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
Shahbaz Khan birthday actor belongs to musical family but choose acting know about his career in bollywood
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर शाहबाज खान आज यानी 10 मार्च को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। शाहबाज बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। एक्टर को टीवी सीरियल 'चंद्रकांता' से काफी मशहूर हुए थे। इस शो में उन्होंने कुंवर विक्रम सिंह का किरदार निभाया था। अपनी दमदार एक्टिंग से उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। बहुत कम लोगों को यह पता है कि शाहबाज असल में संगीत घराने से आते हैं। बचपन से ही उनके चारों तरफ संगीत का माहौल रहा, लेकिन उन्होंने अभियन की दुनिया में कदम रखा। शाहबाज खान के पिता इंदौर घराने के संस्थापक और संगीत की दुनिया के जाने-माने कलाकार थे।

Shahbaz Khan birthday actor belongs to musical family but choose acting know about his career in bollywood
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर ने अपने पिता को छोटी ही उम्र में खो दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि उनके पिता का देहांत सड़क हादसे में हो गया था। शाहबाज को संगीत से बेहद लगाव था, लेकिन उनकी मां का कहना था कि संगीत के क्षेत्र उनके परिवार ने काफी नाम कमा लिया है। कुछ ऐसा करो, जिससे कि एक अलग पहचान बने। इसके शाहबाज खान ने अभिनय की राह चुनी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्मों से की थी, मगर फिल्मों में शाहबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए और फिर उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा।

Shahbaz Khan birthday actor belongs to musical family but choose acting know about his career in bollywood
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में दमदार एक्टिंग की और यहीं से उनके करियर की नई शुरुआत हुई। शाहबाज को निगेटिव किरदारों को निभाने का खूब मौका मिला, लेकिन शोहरत 'चंद्रकांता' से मिली। एक्टर इसके अलावा कई और टीवी शोज में नजर आए। उन्होंने 'राम सिया के लव कुश', 'दास्तान-ए-मोहब्बत सलीम अनारकली', 'तेनाली राम', 'संतोषी मां', 'मीाराणा प्रताप', 'अफसर बिटिया', 'महाराज रंजीत सिंह', 'रावण',' नागिन', 'सात फेरे', 'आम्रपाली', 'द्रौपदी' जैसे कई टीवी सीरियल्स में दमदार अभिनय किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahbaz Khan birthday actor belongs to musical family but choose acting know about his career in bollywood
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

उनके बॉलीवुड करियर की बात करें तो वह ‘मेजर साहब’, ‘एजेंट विनोद’ और सनी देओल की फिल्म ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाए’ में नजर आ चुके हैं। शहबाज ने सबसे ज्यादा नेगेटिव रोल कर लोकप्रियता हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर की भी भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Shahbaz Khan birthday actor belongs to musical family but choose acting know about his career in bollywood
शाहबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहबाज खान की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्टर का नाम एक कंट्रोवर्सी से भी जुड़ा है। दरअसल, साल 2020 में एक युवती ने उनके ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था, जिसके बाद उन पर मामला दर्ज कर धारा 354 (छेड़छाड़) और 509 के तहत पूछताछ की गई थी। एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहबाज अभी फिलहाल एक्टिंग की दुनिया से दूर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Oscar 2023: ऑस्कर ने ठुकराया वोलोदिमिर जेलेंस्की का प्रस्ताव, लगातार दूसरे साल लगा यूक्रेनी राष्ट्रपति को झटका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed