{"_id":"5e20db6c8ebc3e7e5b087076","slug":"shahi-kapoor-son-karan-kapoor-birthday-special-and-his-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में फ्लॉप हुए शशि कपूर के इस बेटे ने खुद लिखी अपनी किस्मत, आज दुनियाभर में हैं चर्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में फ्लॉप हुए शशि कपूर के इस बेटे ने खुद लिखी अपनी किस्मत, आज दुनियाभर में हैं चर्चे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 17 Jan 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
shashi kapoor
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर आज भले ही हमारे बीच न हों लेकिन उनके अभिनय की खुशबू हमेशा हिंदी सिनेमा में रहेगी। कई हिट फिल्में देने वाले शशि कपूर बहुत सौम्य स्वभाव के थे। फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने देशभर में नाम कमाया लेकिन हैरानी की बात ये रही कि उनके बच्चों के बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं। 1958 में शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी की थी।
2 of 6
shashi kapoor
- फोटो : Social Media
शशि कपूर और जेनिफर के तीन बच्चे हैं। कुणाल कपूर, करण कपूर, संजना कपूर। खास बात ये है कि आज करण कपूर का जन्मदिन है। आज के समय में जहां बॉलीवुड पर नेपोटिज्म हावी है, वहीं शशि कपूर ने अपने बच्चों का दूसरा पाठ पढ़ाया। एक अच्छे पिता के तौर पर उन्होंने अपने बच्चों को खुद रास्ता तय करने दिया।
3 of 6
shashi kapoor
एक दौर में शशि कपूर के लोग दीवाने थे। उन पर लड़कियां जान छिड़कती थीं। लेकिन उन्हीं के बेटे को फिल्म इंडस्ट्री ने नकार दिया था। शशि कपूर ने बड़े ही अरमानों से अपने बेटे करण कपूर को फिल्मों में लॉन्च करने का मन बनाया था लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
करन कपूर
श्याम बेनेगल की फिल्म 'जुनून' में करण कपूर को अपना जौहर दिखाने का मौका मिला। लेकिन यहां वो चूक गए, दर्शकों ने उनके काम को कुछ खास पसंद नहीं किया। हालांकि पिता के स्टारडम के दम पर उन्हें फिल्में मिलती रहीं। फिल्म 'सल्तनत' के जरिए करण कपूर ने मेनस्ट्रीम सिनेमा में एंट्री की, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन
5 of 6
karan kapoor
कपूर खानदार के दूसरे लोगों की तरह करण कपूर में लुक्स में किसी से कम नहीं थे, लेकिन एक्टिंग के मामले में किस्मत उन पर मेहरबान नहीं हुई और फिर करण कपूर ने फिल्में छोड़ दीं। अपने फ्लॉप फिल्मी करियर से करण निराश नहीं हुए। उन्होंने अपनी प्रतिभा को पहचाना और फोटोग्राफर बन गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।