{"_id":"6564b46a8c933044fe0b2a9d","slug":"shahid-amitabh-deepika-sonam-nawazuddin-siddiqui-stars-worked-for-free-in-front-of-a-strong-script-2023-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood: स्क्रिप्ट सुनकर बिना फीस लिए काम करने को तैयार हुए ये सितारे, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood: स्क्रिप्ट सुनकर बिना फीस लिए काम करने को तैयार हुए ये सितारे, लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Mon, 27 Nov 2023 08:56 PM IST
सार
इंडस्ट्री के कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद निर्माताओं से कोई फीस नहीं ली। तो आइए जानते हैं किन सितारों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
बॉलीवुड सितारे एक फिल्म करने के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद निर्माताओं से कोई फीस नहीं ली। तो आइए जानते हैं किन सितारों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।
2 of 6
शाहिद कपूर
- फोटो : social media
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर ने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'हैदर' में काम करने के लिए कोई फीस नहीं ली थी। अभिनेता ने खुद एक मीडिया बातचीत में खुलासा किया था कि इस फिल्म में एक्शन सीन पर काफी खर्चा होना था, जिसके चलते अभिनेता ने बिना कोई चार्ज लिए काम करने का फैसला किया।
अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन ने 'ब्लैक' फिल्म में काम करने के लिए निर्माताओं से कोई फीस नहीं ली थी। अभिनेता ने फिल्म के 11 साल पूरे होने पर इस बात का खुलासा किया था। अमिताभ बच्चन ने कहा था कि भंसाली के इस बेहतरीन प्रोजेक्ट में हिस्सा होना ही मेरा लिए बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अभिनेत्री ने अपनी पहली फिल्म 'ओम शांति ओम' में काम करनें के लिए कोई फीस नहीं ली थी। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान ने किया था।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने 'भाग मिल्खा भाग' में काम करने के लिए शगुन के तौर पर सिर्फ ग्यारह रुपये लिए थे। निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा ने अपनी आत्मकथा में इस बात का जिक्र किया हुआ है। फिल्म में अभिनेत्री, फरहान अख्तर के साथ नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।