अभिनेता शाहिद कपूर अपनी फिल्मों और अभिनय के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब लाइमलाइट में रहे हैं। समय-समय पर इंडस्ट्री की कई अदाकाराओं से उनके लिंकअप की खबरें सुर्खियों में रहीं। हालांकि, अभिनेता अब शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। मीरा राजपूत के साथ वे खुशहाल वैवाहिक जीवन बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने निजी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।
Shahid Kapoor: दिल टूटने के बाद सेट पर फूट-फूटकर रोये शाहिद कपूर, बोले- मुझे लगा जैसे खुद को बर्बाद कर रहा हूं
Shahid Kapoor: अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि दिल टूटने के बाद एक बार फिल्म के सेट पर वे बुरी तरह रोये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल टूटने पर छलका था दर्द
अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में कबूल किया कि वे एक बार फिल्म के सेट पर बुरी तरह रोये थे। रोने की वजह काम या कोई फिल्म नहीं थी, बल्कि दिल टूटने का दर्द इतना था कि वे फूट-फूटकर रोये। हाल ही में शाहिद ने फेय डिसूजा के साथ बातचीत में यह कहा। उनसे पूछा गया कि क्या वे कभी अपने काम के दौरान रोये हैं? इसका जवाब देते हुए शाहिद ने याद किया कि ऐसा उनके साथ एक बार हुआ है।
मेकअप मैन ने किया था सवाल
शाहिद कपूर ने कहा कि फिल्म बनाते समय आमतौर पर ऐसा होता है, लेकिन उनके साथ ऐसा तब हुआ, जब उनका दिल बुरी तरह टूट गया था। एक्टर ने कहा, 'मेरे मेकअप मैन ने मुझसे कहा था, 'मैंने अभी-अभी तुम्हारा मेकअप खत्म किया है! क्या तुम चुप नहीं हो सकते हो?' शाहिद ने याद किया कि उन्होंने तब की अपनी भावनात्मक स्थिति का हवाला देकर रोते हुए कहा था, 'मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि मैं खुद को बर्बाद कर रहा हूं'।
पुरुषों से की जाने वाली उम्मीदों पर की चर्चा
शाहिद कपूर ने आगे कहा, 'मैं इन स्थितियों से इनसे गुजरा हूं, लेकिन काम के सिलसिले में ऐसा नहीं हुआ। बातचीत में शाहिद कपूर ने भारतीय समाज में पुरुषों से की जाने वाली उम्मीदों पर भी बात की। उन्होंने कहा कि बहुत कम उम्र से ही पुरुषों को यह बताया जाता है कि उन्हें परिवार पालना है। परिवार की सुरक्षा करनी है। एक्टर ने कहा, 'कभी-कभी ये उम्मीदें आप पर बहुत दबाव डाल सकती हैं। कभी-कभी, आप सिर्फ आराम करना चाहते हैं।
Kashmera Shah : अभिनेत्री कश्मीरा शाह बोली-पति कृष्णा अभिषेक ने दिया है बेस्ट गिफ्ट, गोविंदा से है कनेक्शन
इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद
शाहिद कपूर ने आगे कहा, 'कई बार आप सिर्फ यह सोचना चाहते हैं कि मुझे हर वक्त हर चीज और हर किसी के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह भी हो सकता हूं कि मैं कमजोर हूं और ऐसे में कोई दूसरा मेरी सुरक्षा करे'। एक्टर ने सवाल किया, 'कभी-कभी जरूरत होने पर आखिर भूमिकाओं को बदला क्यों नहीं जा सकता?' शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी अगली फिल्म है 'देवा'। यह फिल्म अगेल साल रिलीज होगी।
Shahid Kapoor: फैंस के लिए खुशखबरी, एक्शन-थ्रिलर और रोमांस से भरपूर होंगी शाहिद कपूर की आगामी फिल्में-सीरीज