{"_id":"5b5985854f1c1b1e308b6fda","slug":"shahid-kapoor-and-mira-rajput-approached-for-ad-film-together","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरा होगा फैंस का सपना, एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे शाहिद-मीरा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूरा होगा फैंस का सपना, एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे शाहिद-मीरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं। शाहिद इस वक्त पूरा समय अपनी पत्नी मीरा राजपूत को दे रहे हैं। वहीं शाहिद के फैंस पिछले कई सालों से ये जानना चाहते हैं कि मीरा कब एक्टिंग में डेब्यू करेंगी। लगता है फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है।
2 of 4
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर और मीरा राजपूत को एक साथ किसी एड के लिए सम्पर्क किया गया है। कहा तो ये भी जा रहा है कि दोनों किसी बेबी प्रॉडक्ट के एड में भी नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो दोनों के फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं है।
3 of 4
Mira Shahid
- फोटो : Instagram
हाल ही में शाहिद ने वर्ली में दो फ्लैट खरीदे हैं। इसकी कीमत 55.60 करोड़ रुपये हैं। बता दें शाहिद की पत्नी मीरा महज 23 साल की हैं और दूसरी बार बच्चे को जन्म देने जा रही हैं। दिल्ली की रहने वाली मीरा, मीशा की मां हैं जो अब दो साल की हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shahid kapoor
शाहिद कपूर की फिल्मों की बात करें तो वह इन दिनों 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वह दक्षिण भारत की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि, बच्चे के जन्म के बाद वह करीब महीने भर की छुट्टी लेंगे। लिहाजा, उनकी कोशिश है कि वह सितंबर तक अपनी फिल्मों की ज्यादा से ज्यादा शूटिंग पूरी कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।