इस हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर श्रद्धा कपूर का जादू चलने वाला है। कुछ दिन पहले श्रद्धा की फिल्म 'स्त्री' 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो गई वहीं अब उनकी 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म भी दर्शकों को रास आ रही है। इस फिल्म के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' रिलीज हुई थी जिसका कलेक्शन भले ही अच्छा न रहा हो लेकिन इस फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। इन दोनों फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म 'मंटो' पर भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है।
शाहिद कपूर ने 'मंटो' की बत्ती गुल कर मीटर कर दिया चालू, नवाजुद्दीन का 2 दिन भी टिकना हुआ मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो' दोनों ही फिल्मों में बड़ी स्टारकास्ट है। एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर, श्रद्धा कपूर और यामी गौतम अपनी किस्मत आजमा रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' इन तीनों स्टार्स को कड़ी टक्कर दे रही है। यह दोनों ही फिल्में अलग अलग जॉनर की है जिसमें कलेक्शन के मामले में शाहिद की 'बत्ती गुल मीटर चालू' 'मंटो' को मात देती हुई नजर आ रही है।
यह दोनों ही फिल्म छोटे बजट की है ऐसे में देखना यह दिलचस्प होगा कि बजट निकालने में कामयाब होती है या फिर नहीं। 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म का बजट करीब 55 करोड़ बताया जा रहा है तो वहीं मंटो फिल्म का बजट 25 करोड़। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म ने दूसरे दिन करीब 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 'मंटो' फिल्म ने दूसरे दिन 45 लाख का। पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो 'बत्ती गुल मीटर चालू' ने पहले दिन 6.76 करोड़ और दूसरे दिन 7.96 करोड़ का। यानी कि शाहिद और श्रद्धा की फिल्म अब तक कुल 14.72 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।
#BattiGulMeterChalu witnesses 17.75% growth on Day 2, but since the starting point was low, the 2-day total is lacklustre... Needs miraculous growth on Day 3 - in double digits - for a respectable weekend total... Fri 6.76 cr, Sat 7.96 cr. Total: ₹ 14.72 cr. India biz. #BGMC
वहीं 'मंटो' फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन इसने 45 लाख का कलेक्शन किया और दूसरे दिन 70 लाख का। यानी कि इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 1 करोड़ 15 लाख पहुंच चुका है। इन दोनों फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वीकेंड में दोनों फिल्मों के कलेक्शन में कुछ बढ़ोत्तरी जरूर होगी।
'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म बिजली विभाग के भ्रष्टाचार पर आधारित है जबकि 'मंटो' बायोपिक है जो कि पाकिस्तानी लेखक सादत हसन मंटो पर आधारित है। शुरुआत से ही 'मंटो' की अपेक्षा सिनेमाघरों में 'बत्ती गुल मीटर चालू' की ऑक्यूपेसी ज्यादा देखी गई। 'बत्ती गुल मीटर चालू' को 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'मंटो' फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी और डायरेक्शन नंदिता दास ने किया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा ताहिर राज भसीन, रासिका दुग्गल, दिव्या दत्ता और रणवीर शौरी मुख्य भूमिका में है।