वीकेंड किसी भी फिल्म के कलेक्शन के लिए काफी खास होता है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 2 फिल्में 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो' रिलीज हुई थीं। इन दोनों ही फिल्मों की उम्मीद के मुताबिक धीमी शुरुआत हुई लेकिन फिर भी शाहिद और श्रद्धा की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू', 'मंटो' फिल्म पर भारी पड़ी। इन दोनों फिल्मों के तीसरे दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें थोड़ी बढ़ोतरी जरूर है।
शाहिद ने आते ही कर दिया 'बत्ती गुल मीटर चालू',वीकेंड पर श्रद्धा के सामने नवाजुद्दीन की 'मंटो' पिछड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी लेकिन वीकेंड पर इस फिल्म का कलेक्शन थोड़ा अच्छा रहा। 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार पर आधारित है। इस फिल्म के कलेक्शन को देखकर इतना कहा जा सकता है कि सामाजिक विषय पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रही। वहीं 'मंटो' फिल्म कुछ खास दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बत्ती गुल मीटर चालू' ने तीसरे दिन यानी कि रविवार को करीब 8.54 करोड़ का कलेक्शन किया है। बाकी दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन 6.76 करोड़, दूसरे दिन 7.96 करोड़ और तीसरे दिन 8.54 का कलेक्शन किया। यानी कि तीन दिन में यह फिल्म कुल 23.26 करोड़ जुटा पाई है।
#BattiGulMeterChalu did grow over the weekend, but the jump in biz wasn't substantial enough... Biz on Day 3 was affected due to the crucial cricket match, but the trending is dull... Weekdays are crucial... Fri 6.76 cr, Sat 7.96 cr, Sun 8.54 cr. Total: ₹ 23.26 cr. India biz.
'मंटो' फिल्म की बात करें तो इसका कलेक्शन शुरुआत से ही 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म की अपेक्षा काफी खराब रहा। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मंटो' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख और दूसरे दिन 70 लाख का कलेक्शन किया। वहीं तीसरे दिन भी 70 लाख के कलेक्शन का अनुमान है। यानी कि 'मंटो' फिल्म अब तक कुल 1 करोड़ 85 लाख ही जुटा पाई है।
इन दोनों ही फिल्मों के पास कलेक्शन जुटा पाने के लिए महज 3 दिन बचे है। ऐसा इसलिए क्योंकि 28 सितंबर को 2 फिल्में रिलीज हो रही हैं। यह दोनों फिल्में 'पटाखा' और 'सुई धागा' है। इन दोनों ही फिल्मों की स्टारकास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। 'सुई धागा' फिल्म की बात करें तो इसमें अनुष्का शर्मा और वरुण धवन ममता और मौजी के किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को शरत कटारिया ने डायरेक्ट किया है।