शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' और नवाजुद्दीन की 'मंटो' के कलेक्शन पर अब ब्रेक लग सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर एक साथ दो फिल्में रिलीज हो गई हैं 'सुई धागा' और 'पटाखा'। इन दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने का असर सीधा 'बत्ती गुल मीटर चालू' और मंटो' के कलेक्शन पर पड़ेगा। फिलहाल इन दोनों फिल्मों के 7वें दिन का कलेक्शन आ गया है जिसमें भारी गिरावट देखी गई है।
शाहिद कपूर की बत्ती गुल कर 'मंटो' का भी मीटर पड़ा ठंडा, 'सुई धागा' के आते ही कलेक्शन पर लगेगा ब्रेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म ने 7वें दिन करीब 2.45 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की तुलना में 'मंटो' का और भी बुरा हाल है। 'मंटो' फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन करीब 30 लाख होने की उम्मीद जताई जा रही है। इन दोनों फिल्मों के हफ्ते भर के कलेक्शन पर नजर डालें तो काफी उतार चढ़ाव थे।
'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म की बात करें तो पहले दिन 6.76 करोड़, दूसरे दिन 7.96 करोड़, तीसरे दिन 8.54, चौथे दिन 3.16 करोड़, पांचवें दिन 2.91 , छठे दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं सातवें दिन के कलेक्शन को मिलाकर इस फिल्म का कुल कलेक्शन 34.43 करोड़ हो चुका है। वहीं मंटो फिल्म की बात करें तो बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'मंटो' फिल्म ने पहले दिन 45 लाख, दूसरे दिन 70 लाख, तीसरे दिन 80 लाख, चौथे दिन 35 लाख, पांचवें दिन 30 लाख और छठे दिन भी 30 लाख का कलेक्शन किया। वहीं 7वें दिन का कलेक्शन मिलाकर 3 करोड़ 20 लाख हो चुका है।
#BattiGulMeterChalu is below the mark... Had a lacklustre weekend, while the trending on weekdays was weak... Fri 6.76 cr, Sat 7.96 cr, Sun 8.54 cr, Mon 3.16 cr, Tue 2.91 cr, Wed 2.65 cr, Thu 2.45 cr. Total: ₹ 34.43 cr. India biz. #BGMC
हफ्तेभर में भी यह दोनों फिल्में अपना बजट निकालने में फेल हो गई हैं। 'बत्ती गुल मीटर चालू' फिल्म का बजट करीब 55 करोड़ तो वहीं 'मंटो' फिल्म का कलेक्शन करीब 25 करोड़ बताया जा रहा है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज दो नई फिल्मों के सामने इन फिल्मों का बजट निकालना और भी मुश्किल है। दिलचस्प बात यह है कि शाहिद कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू' सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है तो वहीं 'सुई धागा' भारत में बनी चीजों को बढ़ावा देती है। ऐसे में इन दोनों फिल्मों की टक्कर कलेक्शन पर कितना ब्रेक लगाती है यह तो वक्त ही बताएगा।
आपको बता दें, 'सुई धागा' फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था ऐसे में इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। फिलहाल यह देखना होगा कि 'सुई धागा' बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी उतरती है या फिर नहीं। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए अनुष्का और वरुण ने नायाब तरीका भी निकाला था। इन दोनों स्टार्स ने बॉलीवुड एक्टर्स को सुई में धागा डालने की चुनौती दी थी। जिसे स्टार्स ने स्वीकार करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किए हैं।