पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति कोविंद तक, भारत की इन शख्सियत ने लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की बधाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने लता मंगेशकर को ट्विटर के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। अशोक पंडित ने उनकी तुलना देवी सरस्वती से करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
Wishing @mangeshkarlata ji A very happy birthday. A reincarnation of Godess Saraswati, U have blessed us with your divine voice. Loads of love, happiness & good health. 🙏
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) September 28, 2018
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सुरों के मल्लिका लता मंगेशकर को ट्विट करते हुए 89वें जन्मदिन की शूभकानाएं दी हैं। उन्होंने लिखा- भारत-रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर जी के जन्म दिवस पर मेरी बधाई और शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी सुरीली आवाज़, बरसों-बरस, दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करती रहे।
भारत-रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर जी के जन्म दिवस पर मेरी बधाई और शुभ-कामनाएं। मेरी कामना है कि उनकी सुरीली आवाज़, बरसों-बरस, दुनिया भर में फैले उनके करोड़ों प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध करती रहे — राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 28, 2018
लता मंगेशकर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूसरे के खास परिचित भी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा- सम्मानित लता दीदी, आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। दशकों तक फैले आपके असाधारण काम ने करोड़ों भारतीयों को प्रेरणा दी है। आप हमेशा हमारे देश के विकास के लिए उत्सुक रही हैं। प्रधानमंत्री के इस ट्विट को लाखों लोग पसंद कर रहे हैं।
Respected Lata Didi, best wishes to you on your birthday. Your exceptional work, spanning decades has endeared you to crores of Indians. You have always been passionate about our country’s development. May you lead a long life filled with good health. @mangeshkarlata
— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2018
बॉलीवुड की मशहूर निर्माता कंपनी यश राज फिल्म्स ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि लता मंगेशकर ने यश राज की कई फिल्मों में अपनी खूबसूरत आवाज दी थी।
Wishing the legendary singer & the queen of melody, @mangeshkarlata a very Happy Birthday!
— Yash Raj Films (@yrf) September 28, 2018
Listen to the 'Best of Lata Mangeshkar' https://t.co/M12CI8soCn