लता मंगेशकर का जन्मदिन आज
लता मंगेशकर से लेकर तनुश्री दत्ता तक, मनोरंजन जगत की इन बड़ी खबरों पर रहेगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थम नहीं रहा नाना और तनुश्री का विवाद
नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बीच विवाद थमता नहीं नजर आ रहा है। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से हिट हुईं एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर बदसलूकी का आरोप लगाकर फिल्म जगत में हंगामा मचा दिया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि नाना पाटेकर ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है, वह अब कोर्ट जाएंगे और कानूनी कार्रवाई करेंगे।
पढ़ें: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के आरोपों पर बोले नाना पाटेकर- 'अब कोर्ट जाऊंगा'
श्रीसंथ ने फिर से भागने की कोशिश की
'बिग बॉस' के घर में समुद्री टास्क के बाद अब घरवालों को कालकोठरी की सजा के लिए कंटेस्टेंट को चुनना है। ऐसे में विचार विमर्श के दौरान सिंगल और जोड़ीदार टीम आपस में भिड़ती नजर आई। वहीं, श्रीसंथ एक बार फिर गुस्से में दिखे और घर से भागने की कोशिश की। गुरुवार को दिखाए गए एपिसोड में सीजन 11 के टॉप 4 कंटेस्टेंट रहे विकास गुप्ता घर पहुंचे और घरवालों को 'सच का आईना' दिखाया।
पढ़ें: बिग बॉस Live: विकास गुप्ता ने दिखाया 'सच का आईना', श्रीसंथ फिर बोले- 'दरवाजा खोलो घर जाना है'
रॉकस्टार रणबीर कपूर अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर के पिता मशहूर एक्टर ऋषि कपूर और मां नीतू कपूर हैं। रणबीर का निक नेम 'गंगलु' है और उनके दादा राज कपूर उन्हें इस नाम से पुकारा करते थे। साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' से उन्होंने डेब्यू किया था। उसके बाद रणबीर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं।
पढ़ें: सलमान ने इस वजह से रणबीर को जड़ दिया था थप्पड़, आज भी एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते
बॉक्स ऑफिस पर आज दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। पहली फिल्म है यशराज बैनर की 'सुई धागा'। शरत कटारिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वरुण धवन और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। वहीं दूसरी फिल्म है विशाल भारद्वाज की 'पटाखा'। सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा और राधिका मदान की कॉमेडी-ड्रामा ये फिल्म दो बहनों की कहानी पर आधारित है।
पढ़ें: पहले दिन ही वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस के मालामाल होने के कयास