फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले दिन ही वरुण-अनुष्का की 'सुई धागा' तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस के मालामाल होने के कयास

Fri, 28 Sep 2018 09:00 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Anushka Sharma Sui Dhaaga film box office prediction
Anushka Sharma Sui Dhaaga

वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सुई धागा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का इन दोनों स्टार्स ने अलग अलग तरीकों से प्रमोशन भी किया। 'सुई धागा' फिल्म यशराज बैनर के तले बनी फिल्म है जिसमें अनुष्का और वरुण ममता और मौजी के किरदार में हैं।

Varun Dhawan and Anushka Sharma Sui Dhaaga film box office prediction
Sui Dhaaga film

'सुई धागा' फिल्म में भारत में बनी चीजों को बढ़ावा दिया गया है साथ ही ममता और मौजी के जीवन के उतार चढ़ाव को भी दिखाया गया है। इस फिल्म को भारत में कुल 2500 स्क्रीन्स और ओवरसीज में 700 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया। यानी कि कुल मिलाकर 'सुई धागा' फिल्म को 3200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'सुई धागा' फिल्म का बजट करीब 40 करोड़ बताया जा रहा है।
 




 

Varun Dhawan and Anushka Sharma Sui Dhaaga film box office prediction
Varun Dhawan and Anushka Sharma

फिल्म के पहले दिन अच्छा कलेक्शन कर पाने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म समीक्षक गिरीश जौहर ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए 'सुई धागा' फिल्म के पहले दिन 10 करोड़ का कलेक्शन कर पाने का अनुमान लगाया है। गिरीश जौहर के मुताबिक वरुण धवन, अनुष्का शर्मा और यशराज फिल्म्स का कॉम्बिनेशन बहुत ही अच्छा है।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan and Anushka Sharma Sui Dhaaga film box office prediction
Sui Dhaaga film poster

गिरीश जौहर ने आगे कहा - 'सुई धागा फिल्म की जो कहानी है वह आजकल के दौर में लोगों को ज्यादा रास आती है। इस फिल्म में देसी तड़का लगाया गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की फिल्में को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।' 'सुई धागा' फिल्म के साथ 'पटाखा' फिल्म भी रिलीज हो रही है। इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, राधिका मदान, सुनील ग्रोवर और विजय राज मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म को विशाल भारद्वाज ने डायरेक्ट किया है।

 

विज्ञापन
Varun Dhawan and Anushka Sharma Sui Dhaaga film box office prediction
Sui Dhaaga film
फिल्म समीक्षक सुमित कादल के ट्वीट के मुताबिक 'सुई धागा' फिल्म की सिनेमाघरों में सुबह के शोज में 30 फीसदी की ऑक्यूपेसी देखी जा रही है। फिलहाल यह देखना होगा कि 'सुई धागा' और 'पटाखा' की रेस में बॉक्स ऑफिस पर कौन बाजी मारने में कामयाब होता है। हालांकि इतना तो तय है कि इन दोनों फिल्मों के कलेक्शन का असर 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'मंटो' पर जरूर पड़ेगा। शाहिद कपूर की 'बत्ती गुल मीटर चालू' भी सामाजिक विषय पर आधारित फिल्म है तो वहीं 'सुई धागा' भी भारत में बनी चीजों को बढा़वा देती है।
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed