फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहिद कपूर की नन्ही बेटी ने मां पर आजमाया फोटोग्राफी स्किल, तस्वीर शेयर कर मीरा बोलीं- मैं गौरवांवित हूं

Sun, 18 Apr 2021 12:29 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 18 Apr 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor daughter misha kapoor captured mother mira rajput photo gone viral on instagram
मीरा राजपूत - फोटो : Insatagram- @mira.kapoor

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत वैसे तो हाउस वाइफ हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी सेलेब्रिटी से कम नहीं है। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा मीरा अपने फैंस के साथ बातचीत भी लगातार करती रहती हैं। मीरा की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी जा रही है।

shahid kapoor daughter misha kapoor captured mother mira rajput photo gone viral on instagram
मीरा राजपूत - फोटो : instagram

मीरा ने एक फोटो पोस्ट की है। इसकी खास बात यह है कि तस्वीर को उनकी नन्ही बेटी मीशा ने लिया है। गार्डन में क्लिक गई इस तस्वीर में मीरा मैट पर बैठी नजर आ रही हैं। लाडली बेटी मीशा के लिए मां मीरा ने खास बातें लिखी हैं और बताया है कि वह कितना गौरवांवित महसूस कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

shahid kapoor daughter misha kapoor captured mother mira rajput photo gone viral on instagram
बेटी मीशा संग मीरा राजपूत - फोटो : instagram

उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 'मेरी प्यारी बेटी की आंखों से। वह कैमरे के साथ शानदार होती जा रही है और मैं एक गौरान्वित मां की तरह महसूस करती हूं कि वह अपनी कला के शौक का विकास कर रही है। मैं तुम्हारे साथ खड़ी रहूंगी और तुम्हारे पीछे भी रहूंगी, क्योंकि मेरी बेटी तुम चमकने वालों में से हो।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor daughter misha kapoor captured mother mira rajput photo gone viral on instagram
शाहिद संग मीरा राजपूत - फोटो : social media

मीशा की ली हुई इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस मीशा की फोटोग्राफी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, जल्द ही शाहिद कपूर की तस्वीर खींचने की मांग भी कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही मीशा अपने पापा की भी एक बेहतरीन तस्वीर लेंगी।

विज्ञापन
shahid kapoor daughter misha kapoor captured mother mira rajput photo gone viral on instagram
परिवार संग शाहिद कपूर - फोटो : social media

मीरा राजपूत अपने फैशन सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं। सिंपल लेकिन क्लासी स्टाइल उनको बेहद पसंद है। इस बात का सबूत वो कई बार देती हैं, जिसे अक्सर बी-टाउन हसीनाएं भी फॉलो करती हैं। वहीं ब्यूटी और फिटनेस के मामले में भी वो अक्सर ही सोशल मीडिया पर अनुभव साझा करती रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed