फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'DaySpl: इन दो बातों पर पिता पंकज कपूर से है शाहिद की तकरार, कुछ ऐसे हैं घर में दोनों के रिश्ते

Wed, 29 May 2019 07:54 AM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Wed, 29 May 2019 07:54 AM IST
विज्ञापन
shahid kapoor do not like his farther pankaj kapoor two things
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के मंझे हुए कलाकार पंकज कपूर आज 29 मई को अपना  65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 29 मई, 1954 को लुधियाना में हुआ था। पंकज ने अपने बॉलीवुड करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं जैसे 'गांधी', 'धर्म' और 'चला मुसद्दी ऑफिस-ऑफिस'। वहीं, पारिवारिक जिंदगी में भी पंकज बेहद सफल पिता माने जाते हैं, लेकिन उनके बेटे और अभिनेता शाहिद कपूर को उनकी दो बातें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या है शाहिद को पिता पंकज से शिकायत...

shahid kapoor do not like his farther pankaj kapoor two things
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज का फिल्मी करियर बेहद शानदार है और साथ-साथ वह परिवार का भी ध्यान अच्छे से रखते हैं। शाहिद पिता पंकज से बेहद करीब हैं और उन्हें बहुत प्यार भी देते हैं, लेकिन मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद को पिता पंकज का गुस्सा करना और जरूरत से ज्यादा बच्चों के प्रति प्रोटेक्टिव होना पसंद नहीं है। शाहिद यह भी कहते हैं कि वह अपने बच्चों पर ज्यादा जोर नहीं डालेंगे। उनका कहना है कि वह अपनी बेटी मीशा के साथ कभी ऐसा नहीं करेंगे जैसा उनके पिता उनके साथ करते आए हैं। शाहिद और मीरा कभी ओवर प्रोटेक्टिव माता-पिता नहीं बनना चाहते हैं। 

shahid kapoor do not like his farther pankaj kapoor two things
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि घर में पंकज और शाहिद की खूब बनती है तो कभी-कभी घर का माहौल कुछ डिस्टर्बिंग हो जाता है । शाहिद भले ही बॉलीवुड के बडे़ एक्टर्स में से एक हों लेकिन घर पर पिता पंकज के साथ वो एक बेटे के रूप में ही नजर आते हैं, लेकिन, हमेशा पंकज उन्हें मना करते हैं कि कभी भी वो पलट कर उन्हें जवाब न दें पर लगभग हर दिन शाहिद पिता के गुस्से से परेशान हो ही जाते हैं। काम के चलते पिता पंकज और शाहिद अक्सर एक दूसरे के साथ ज्यादा वक्त भी नहीं बिता पाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor do not like his farther pankaj kapoor two things
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, जब शाहिद और मीरा एक बच्ची के माता-पिता बने थे तब पंकज ने दोनों से कहा था कि अब तुम्हें पता चलेगा कि अपने बच्चों को मिस करना क्या होता है। अगर, शाहिद के फिल्मी करियर की बात करें तो पंकज को बेटे की एक्टिंग से बेहद पसंद है और उनके फैन भी हैं और लगभग शाहिद की हर फिल्म की स्क्रीनिंग पर उनके साथ जरूर पहुंचते रहे हैं। फिल्म 'पद्मावत' हो या 'हैदर' सभी की स्क्रीनिंग पर दोनों एक साथ नजर आए हैं।

विज्ञापन
shahid kapoor do not like his farther pankaj kapoor two things
बॉलीवुड - फोटो : सोशल मीडिया

घर में भले ही शाहिद और पंकज की कुछ खास नहीं पटती हो लेकिन फिल्मी परदे पर इनकी जोड़ी खूब जचती है। दोनों को फिल्म 'मौसम' और आखिरी बार 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'शानदार' में साथ नजर आए थे। इसके अलावा पकंज कपूर ने 'मैं प्रेम की दीवानी हूं', 'धर्म', 'मकबूल' और 'फाइंडिंग फैनी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed