{"_id":"58f228704f1c1bbd4ccf6183","slug":"shahid-kapoor-got-angry-on-magazine-s-editor-for-calling-him-star-instead-of-superstar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खुद को 'सुपरस्टार' न लिखे जाने पर गुस्साए शाहिद, एडिटर के सामने रख दी ये शर्त","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
खुद को 'सुपरस्टार' न लिखे जाने पर गुस्साए शाहिद, एडिटर के सामने रख दी ये शर्त
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Sun, 16 Apr 2017 02:29 PM IST
विज्ञापन
शाहिद कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के केवल तीन ही सुपरस्टार कहे जाते हैं। फिल्मी दुनिया में राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को ही सुपरस्टार कहा जाता है। सुपरस्टार शब्द काफी बड़ा और दशकों तक हिट फिल्में देने वाले एक्टर को सुपरस्टार कहा जाता है। लेकिन लगता है आजकल के एक्टर्स को सुपरस्टार कहलाने की काफी जल्दी है। शाहिद कपूर को ही देख लीजिए।
शाहिद कपूर
शाहिद कपूर बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर हैं लेकिन फिर भी उन्हें सुपरस्टार का तमगा नहीं मिला है। मगर शाहिद हैं कि खुद को जबरदस्ती सुपरस्टार कहलवाना चाहते हैं। इसके लिए वह एक मैगजीन के एडिटर से भी भिड़ गए।
ये भी पढ़ें- शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी
ये भी पढ़ें- शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी
शाहिद कपूर
हुआ यूं कि शाहिद ने अपनी फिल्म 'रंगून' की रिलीज से पहले एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जब इस मैगजीन की फाइनल कॉपी शाहिद को भेजी गई तो वह ये देख कर भड़क गए कि उन्हें 'स्टार' कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहिद कपूर
शाहिद को इस बात पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने मैगजीन के एडिटर को फोन किया और उनसे कहा कि हेडलाइन में 'स्टार' की जगह 'सुपरस्टार' लिखा जाए। इतना ही नहीं, शाहिद ने कहा कि अगर वो हेडलाइन नहीं बदलेंगे तो वह स्टोरी हटवा लेंगे।
ये भी पढ़ें- नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत
ये भी पढ़ें- नशे में चूर होकर श्रीदेवी के चेंजिंग रूम में घुस गया था ये हीरो, चुकाई बड़ी कीमत
विज्ञापन
शाहिद कपूर
शाहिद की इस मांग के आगे मैगजीन वालों को मजबूरन झुकना पड़ा और हेडलाइन में शाहिद को 'स्टार' की जगर 'सुपरस्टार' लिखा गया। इसके कुछ ही दिन बाद शाहिद की 'रंगून' रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। मैगजीन के एडिटर को अपनी बात पर पछतावा हुआ था।