फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahid Kapoor: क्या आने वाला है 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट? शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली संग फिल्म पर दिया हिंट

Fri, 16 Jun 2023 10:48 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 16 Jun 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor hints towards possible collaboration with director Imtiaz Ali about Jab We Met 2
शाहिद कपूर, इम्तियाज अली - फोटो : social media

इम्तियाज अली निर्देशित फिल्म 'जब वी मेट' को देशभर के दर्शकों का प्यार मिला था। इस फिल्म ने जहां एक तरफ इम्तियाज के करियर को नई उड़ान दी थी, वहीं शाहिद और करीना के फिल्मी सफर में भी कुछ खास जोड़ दिया था। 'जब वी मेट' में गीत का किरदार आज भी लोगों के दिलों-दिमाग में जिंदा है। आज भी फिल्म को देखने बैठें तो छोड़ नहीं पाते हैं। ऐसे में अगर हम कहें कि 'जब वी मेट' का दूसरा पार्ट बनने जा रहा है? तो इसके फैंस खुशी से झूम उठेंगे। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई एलान नहीं हुआ है, लेकिन फिल्म में लीड रोल निभाने वाले शाहिद कपूर ने इम्तियाज अली के साथ एक कोलैबोरेशन का हिंट दिया है। 

Shahid Kapoor hints towards possible collaboration with director Imtiaz Ali about Jab We Met 2
शाहिद कपूर - फोटो : social media

दरअसल, हाल ही में शाहिद कपूर ने ट्विटर पर अपने फैंस के लिए एक प्रश्नोत्तर राउंड आयोजित किया था। अभिनेता के इस आस्क मी सेशन से उनके बहुत से प्रशंसक जुड़े थे, जिन्होंने शाहिद से कई तरह के सवाल किए। जहां कुछ उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में पूछ रहे थे, तो कुछ उनकी निजी जिंदगी को लेकर। लेकिन इन सभी में एक फैन ऐसा भी था, जिसने अभिनेता से 'जब वी मेट' के निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करने को लेकर सवाल किया।   

Shahid Kapoor hints towards possible collaboration with director Imtiaz Ali about Jab We Met 2
शाहिद कपूर - फोटो : social media

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेता की यह एक्शन फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। इसकी रिलीज के ठीक एक हफ्ते बाद, अभिनेता का प्रशंसकों के साथ एक प्रश्नोत्तर सेशन रखा था। एक ट्वीट में शाहिद से पूछा गया, 'मैंने देखा है कि आप और इम्तियाज अली हाल ही में काफी बातचीत कर रहे हैं! क्या किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं?' इस पर शाहिद ने मजेदार जवाब दिया। अभिनेता ने इससे इनकार नहीं किया, लेकिन उन्होंने इसकी पुष्टि भी नहीं की। इसके बाद सभी के मन में सवाल उठा कि क्या 'जब वी मेट 2' बनाने की प्लानिंग की जा रही है?
Manav Kaul: कामयाबी मिलने के बाद भी 1 BHK फ्लैट में क्यों रहते हैं मानव कौल? सुशांत को याद कर कह दी यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor hints towards possible collaboration with director Imtiaz Ali about Jab We Met 2
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता को आखिरी बार एक गंभीर एक्शन-थ्रिलर में देखा गया था। लेकिन वह जल्द ही गंभीर शैली को बदलते हुए और रोमांटिक और हल्के-फुल्के प्रोजेक्ट्स में काम करते हुए दिखाई देंगे। एक इंटरव्यू में, शाहिद कपूर ने खुलासा किया था कि वह सीरियस रोल्स से बाहर आना चाहते हैं और कुछ ऐसा करना चाहते हैं जो इतना गंभीर नहीं है। अभिनेता ने कृति सेनन के साथ अपनी आगामी फिल्म के बारे में भी बताया और कहा, 'वास्तव में, मैं अभी मैडॉक के साथ जो फिल्म कर रहा हूं, जिसमें मैं और कृति हैं, वह हल्की फिल्म है।'

विज्ञापन
Shahid Kapoor hints towards possible collaboration with director Imtiaz Ali about Jab We Met 2
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर को आखिरी बार 'ब्लडी डैडी' में एक्शन अवतार में देखा गया था, जो 2011 की फ्रेंच फिल्म 'स्लीपलेस नाइट' का रीमेक है। इसके साथ ही अभिनेता के पास कृति सेनन स्टारर एक अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वह काम करते दिखाई देंगे।
Ishwak Singh: वाणी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे इश्वाक सिंह, इस फिल्म में हुई एक्टर की एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed