{"_id":"5d1319cf8ebc3e3ca164d1bb","slug":"shahid-kapoor-kiara-advani-starrer-kabir-singh-day-5-total-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5वें दिन ही शाहिद ने जड़ा करियर का सबसे तेज सोलो शतक, जानिए 'कबीर सिंह' का अब तक कितना कलेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
5वें दिन ही शाहिद ने जड़ा करियर का सबसे तेज सोलो शतक, जानिए 'कबीर सिंह' का अब तक कितना कलेक्शन?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्म संगीत के कारोबार में नंबर वन कंपनी टी सीरीज ने फिल्म कारोबार में भी कामयाबी का नया झंडा गाड़ दिया है। इसकी फिल्म कबीर सिंह ने सही मार्केटिंग रणनीति के चलते रिलीज के पांचवें दिन ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। सबसे कम दिन में यह करिश्मा कर दिखाने वाली कबीर सिंह साल की दूसरी फिल्म है। सलमान खान की फिल्म भारत ने सौ करोड़ का आंकड़ा चौथे दिन ही पार कर लिया था लेकिन फर्क यहां ये भी है कि भारत जहां 4700 थिएटर्स में दिखाई जा रही थी, वहीं कबीर सिंह सिर्फ 3123 थिएटर्स में ही चल रही है।
2 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
शाहिद कपूर के करियर की पहली सोलो सौ करोड़ी फिल्म कबीर सिंह ने पूरी हिंदी पट्टी में धमाल कारोबार किया है। फिल्म को दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब फिल्म वितरण क्षेत्रों के युवाओं को आश्चर्यजनक प्यार मिला। इन दोनों क्षेत्रों में अमर उजाला हिंदी फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा अखबार है। फिल्म ने मंगलवार को पूरे देश में 17 करोड़ 54 लाख रुपये कमाए और इसी के साथ कबीर सिंह की कुल कमाई रिलीज के पांचवें दिन 104 करोड़ 90 लाख रुपये हो गई।
3 of 5
kabir singh
- फोटो : social media
इस साल सौ करोड़ से ऊपर की कमाई करने वाली फिल्मों में सबसे तेज शतक सलमान खान की फिल्म भारत ने लगाया था जिसने चार दिन में 4700 थिएटर्स में रिलीज के साथ 100 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई की। यह करिश्मा कर दिखाने वाली इस साल की अन्य फिल्मों में चार और फिल्में शामिल हैं, देखिए इनका विवरण अगली स्लाइड में।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kabir Singh
- फोटो : twitter
कबीर सिंह ने 3123 थिएटर्स में रिलीज के साथ पांचवें दिन सौ करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। इस साल की सौ करोड़ी फिल्मों में से अक्षय कुमार की केसरी ने 3600 थिएटर्स में रिलीज के साथ सातवें दिन ये रिकॉर्ड बनाया। रणवीर सिंह की गली बॉय ने 3350 थिएटर्स में रिलीज के साथ यही रिकॉर्ड आठवें दिन बनाया और अजय देवगन की टोटल धमाल को सौ करोड़ का आंकड़ा पार करने में नौ दिन लगे, उस दिन यह फिल्म 3700 थिएटर्स में चल रही थी।
विज्ञापन
5 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
सबसे कम थिएटर्स में सबसे तेज 100 करोड़ की कमाई करने का रिकॉर्ड इस तरह से शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह के नाम हो गया है। कबीर सिंह एक आत्महंता डॉक्टर की कहानी है जो अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और जाने के बाद खुद को नशे में डुबो देता है। लेकिन, इस दौरान वह अपने काम पर आंच नहीं आने देता। फिल्म का क्लाइमेक्स सुखद है और इससे पहले फिल्म में तमाम चौंका देने वाले घटनाक्रम होते हैं। अमर उजाला के वीकली फिल्म रिव्यू में इस फिल्म को साढ़े तीन स्टार मिले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।