बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर हाल ही में पत्नी मीरा कपूर के साथ गोवा में वैकेशंस मनाने के लिए गए थे। जिसके बाद से ही मीरा इस रोमांटिक वैकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ जमकर शेयर कर रही हैं। मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने गोवा वेकेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
शाहिद संग यूं 'गोवा वेकेशन' मनाती नजर आईं मीरा, तेजी से वायरल हो रहीं हॉट तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहिद और मीरा की ये वैकेशन प्राइवेट थी। यहां तक की वो अपने दोनों बच्चों को भी साथ नहीं लेकर गए थे। इसी बीच मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वो स्टाइलिश अंदाज में खड़ी नजर आ रही हैं। मीरा ने ब्लैक हॉट टॉप के साथ मजेंटा पिंक कलर की पैंट पहनी हुई है। मीरा का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)
वहीं एक और पोस्ट में मीरा राजपूत बीच किनारे पहाड़ पर खड़ी हैं और अपने आस-पास के खूबसूरत लोकेशन को देख रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी इन फोटोज के साथ खूबसूरत कैप्शन भी लिखे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'हर पल में खुशी ढूंढो।'
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)
मीरा की इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। मीरा ने एक और बोल्ड तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन लिखा कि 'तुम मुझे जैस्मीन कहकर बुला सकते हो।'
A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)
वहीं शाहिद के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही उनकी नई फिल्म जर्सी में नजर आएंगे। जो कि इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। एक्टर ने बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत की थी। शाहिद ने इश्क-विश्क से बॉलीवुड डेब्यू किया था।