फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है शाहिद कपूर का सबसे बड़ा डर, जानें क्यों एक बार बेटी ने पहचानने से कर दिया था इनकार

Mon, 04 Nov 2019 07:18 PM IST
Avinash Pal अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला
अविनाश सिंह पाल, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Mon, 04 Nov 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
Shahid kapoor reavels about personal and professional life at No Filter Neha Season 4
shahid kapoor - फोटो : instagram

शाहिद कपूर की गिनती बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में होती है। ऐसे में उनके फैंस उनसे जुड़ी हर बात को जानना चाहते हैं। जिसके चलते इस न्यूज रिपोर्ट में हम आपको शाहिद कपूर के बारे में कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपको पता होंगी।

Shahid kapoor reavels about personal and professional life at No Filter Neha Season 4
Shahid Kapoor - फोटो : social media

दरअसल हाल ही में शाहिद कपूर नेहा धूपिया के शो नो फिल्टर नेहा के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में पहुंचे थे। यहां पर शाहिद ने अपनी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। नेहा से बातचीत करते हुए शाहिद ने बताया कि उन्हें फ्लाइट से काफी डर लगता है। हालांकि ऐसा शुरू से नहीं था, बचपन में वो फ्लाइट्स में अकेले ही सफर करते थे लेकिन फिर अचानक से उन्हें इससे घबराहट होने लगी।

Shahid kapoor reavels about personal and professional life at No Filter Neha Season 4
padmavat

शो में शाहिद ने अपनी जिंदगी का एक किस्सा भी शेयर किया। शाहिद ने फिल्म पद्मावत से जुड़ा एक किस्से शेयर करते हुए बताया कि, 'फिल्म में मेरे किरदार की वजह से मेरी दाढ़ी काफी बड़ी थी। ऐसे में जब फिल्म का शूट खत्म हुआ तो मैं क्लीन शेव होकर घर आया। लेकिन अचानक से मेरी दाढ़ी हटने से मेरी बेटी ने मुझे पहचानने से ही इनकार कर दिया और जैसे ही मैंने उसे गोद में लिया तो वो रोने लगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid kapoor reavels about personal and professional life at No Filter Neha Season 4
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

फ्लाइट के डर से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए शाहिद ने बताया कि, 'जब मैं हॉन्ग कॉन्ग की एक फ्लाइट में थे तो खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को लैंड करने की इजाजत ही नहीं मिली। जिसकी वजह से काफी देर तक प्लेन हवा में था। मैं डर रहा था लेकिन साथ में बैठी मीरा सो रही थी।'

विज्ञापन
Shahid kapoor reavels about personal and professional life at No Filter Neha Season 4
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे बात शाहिद कपूर के फिल्मी करियर की करें तो आखिरी बार वो फिल्म कबीर सिंह में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। कबीर सिंह साउथ की अर्जुन रेड्डी का रीमेक थी। वहीं अब एक बार फिर से शाहिद साउथ की फिल्म जर्सी के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं।

पढ़ें: बेटे अरहान के साथ मलाइका अरोड़ा ने शेयर की ये तस्वीर, यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed