फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपरस्टार होते हुए भी आम आदमी की जिंदगी जीते हैं शाहिद कपूर, खुद खरीदने जाते हैं आटा-दाल-सब्जी

Thu, 04 Apr 2019 04:17 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 04 Apr 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
shahid kapoor spotted at grocery shop with wife mira rajput
shahid kapoor
शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में नजर आए थे । अब वो अपनी अगली फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आने वाले हैं । इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो गई है। अब जब शाहिद अपनी फिल्म की शूटिंग से फ्री हुए तो अपने परिवार के साथ समय बिताते नजर आए । 
shahid kapoor spotted at grocery shop with wife mira rajput
mira rajput
हाल ही में उन्हें पत्नी मीरा और बेटी मीशा के साथ ग्रॉसरी की दुकान पर देखा गया । यहां शाहिद शॉपिंग करने पहुंचे थे । इस दौरान शाहिद लोअर और टीशर्ट पहने दिखे। वहीं मीरा राजपूत जींस-शर्ट में नजर आईं । शाहिद एक बड़े स्टार हैं फिरभी वो अपने घर का जरूरी सामान खुद खरीदते हैं । ये पहली बार नहीं है जब शाहिद ग्रॉसरी की दुकान पर दिखे हों । 
shahid kapoor spotted at grocery shop with wife mira rajput
mira rajput
इससे पहले भी वो घर के लिए आटा, दाल और सब्जी जैसी जरूरी चीजें ग्रॉसरी की दुकान से खरीदते दिखे हैं । तस्वीरों में शाहिद बेटी मीशा को गोद में लिए नजर आए । शाहिद-मीरा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । बता दें कि कुछ दिन पहले ही शाहिद कपूर एक बेटे जैन कपूर के पिता बने थे । जैन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
shahid kapoor spotted at grocery shop with wife mira rajput
shahid kapoor
तस्वीरों में जैन की अपने पैरेंट्स के साथ जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली । बता दें कि शाहिद कपूर की फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' बॉक्स ऑफिस पर कमजोर साबित हुई थी । अब उन्हें 'कबीर सिंह' से बहुत उम्मीदें हैं । फिल्म कबीर सिंह 21 जून, 2019 को रिलीज होगी । फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी । 
विज्ञापन
shahid kapoor spotted at grocery shop with wife mira rajput
shahid kapoor
फिल्म की कहानी एक शराबी सर्जन पर आधारित है जो अपनी गर्लफ्रेंड के किसी और से शादी करने के बाद खुद को बर्बाद करना शुरू कर देता है । कबीर सिंह की शूटिंग पूरी हो चुकी है । इसका निर्देशन संदीप वंगा कर रहे हैं । शाहिद की ये फिल्म तेलुगू की सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी का रीमेक है । अर्जुन रेड्डी में तेलुगू सुपरस्टार विजय देवेराकोंडा नज़र आए थे ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed