{"_id":"5ad4683d4f1c1b76098b4d14","slug":"shahid-kapoor-to-recieve-dadasaheb-phalke-award-for-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद कपूर को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, फिर भी चुभ रही है 'पद्मावत' से जुड़ी यह बात ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद कपूर को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, फिर भी चुभ रही है 'पद्मावत' से जुड़ी यह बात
Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 17 Apr 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahid Kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा।उन्हें यह सम्मान फिल्म संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में महारावल रतन सिंह का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए मिलेगा। भले ही उन्हें इस फिल्म के लिए पुरस्कृत किया जाएगा, मगर एक्टर को अभी तक 'पद्मावत' में उनके कैरेक्टर को लेकर टीस उठती है।
2 of 5
shahid kapoor
जिस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को इतना बड़ा अवॉर्ड मिलने जा रहा है, उसी फिल्म में उनकी एक्टिंग की आलोचना हुई थी। फिल्म समीक्षकों से लेकर दर्शकों ने तक ने कहा कि सीनियर होने के बावजूद शाहिद कपूर रणवीर सिंह के आगे टिक नहीं पाए। इसे लेकर शाहिद कपूर ने आखिरकार चुप्पी तोड़ दी है।
3 of 5
कानपुर के कई थियेटर में फिल्म पद्मवत जारी
'पिंकविला' को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, 'खुश हूं कि मुझे एक ऐसे किरदार को निभाने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा जिस पर लेखकों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दिया।' जब उनसे पूछा गया कि उनके ऐसा कहने का मतलब क्या है तो उन्होंने कहा, 'मैं इसके डिटेल में नहीं जाना चाहता। मगर इतना जरूर कहूंगा कि मेरे किरदार को फिल्म के तीनों किरदारों में सबसे कम पहचान मिली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahid
शाहिद कपूर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने महारावल रतन सिंह का किरदार अच्छे से नहीं निभाया। उन्होंने कहा,'मैंने वही किया जैसा मुझे करने को कहा गया था। अब जब अवॉर्ड मिल रहा है तो मैं बहुत खुश हूं।' शाहिद ने कहा कि एक एक्टर के तौर पर वह टॉमी सिंह (उड़ता पंजाब) के किरदार में खुद को साबित कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' को लेकर व्यस्त हैं। इसमें वह यामी गौतम और श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। शूटिंग का पहला शेड्यूल उत्तराखंड में पूरा कर लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।