फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vlog: मीरा राजपूत इस खास दिन करवाती हैं अपना हेयर कट, बताया झड़ते बालों से निजात पाने का सीक्रेट

Sun, 30 Jan 2022 06:50 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 06:50 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor wife Mira Rajput says she gets her hair cut on the full moon day to avoid hair fall
mira rajput - फोटो : instagram

अक्सर आपने दादी, नानी और मम्मी को कहते सुना होगा कि इस दिन बाल नहीं काटने चाहिए, नाखून नहीं काटने चाहिए। हमारे यहां कई ऐसे रीति रिवाज हैं, जिन्हें हम सदियों से मानते चले आ रहे हैं। हालांकि ये मान्यताएं सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि कई बार सेलिब्रिटीज भी मानते हुए दिखाई देते हैं। शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी अपने बाल कटवाने को लेकर ऐसी ही एक मान्यता रखती हैं और बहुत पहले से इसे मानती चली आ रही हैं। अपनी एक वीडियो में मीरा खुद इस बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं।

Shahid Kapoor wife Mira Rajput says she gets her hair cut on the full moon day to avoid hair fall
mira rajput - फोटो : instagram

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अक्सर तस्वीरें वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इसी के साथ मीरा खुद का व्लॉग भी चलाती हैं। उन्होंने अपने वीडियो व्लॉग में बाल टूटने की समस्या पर बात की है और इससे निजात पाने के बारे में भी बताया है। इस वीडियो में मीरा ने झड़ते बालों की समस्या को लेकर बताया कि वह भी बाल झड़ने की समस्या से बहुत परेशान थीं। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि मैं इतने तनाव में थी कि मेरे बाल झड़ने लगे, मैं सोच में पड़ गई कि ये क्या हो रहा है। आज मैं आपसे शेयर करुंगी कि मेरे बाल क्यों टूट रहे थे और मैंने कैसे इस समस्या से निजात पाई।

Shahid Kapoor wife Mira Rajput says she gets her hair cut on the full moon day to avoid hair fall
mira rajput

मीरा ने बताता कि छह से सात महीने पहले बाल झड़ने की समस्या काफी गंभीर हो गई थी, उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरे बाल पहले नहीं टूटे हैं। डिलीवरी के बाद भी मैंने दो बार इसे झेला है। मीरा ने बाल झड़ने के कारणों में तनाव को भी एक वजह बताया। मीरा ने कहा कि मुझे कोविड की सेकेंड वैक्सीन लगवाने के बाद ये हुआ, और जब मेरे भीतर घर को लेकर भी बहुत स्ट्रेस था। मीरा ने इस समस्या से निजात पाने के बारे में बात करते हुए मीरा ने कहा,'मैंने टाइट पोनीटेल बांधना बंद कर दिया, मैंने तौलिए से बालों को सुखाना शुरू किया और गीले बालों को कंघी करना बंद कर दिया'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor wife Mira Rajput says she gets her hair cut on the full moon day to avoid hair fall
mira rajput - फोटो : instagram

मीरा इस खास दिन करवाती हैं हेयर कट
मीरा राजपूत ने बालों को लेकर एक सीक्रेट शेयर करते हुए बताया कि वह कई बार अपने बाल पूर्णमासी के दिन कटवाती हैं। उन्होंने कहा, दोस्तों आपके ये बाद अटपटी लग सकती हैं लेकिन मैं हमेशा से इसे करती आई हूं। मेरी मां ने ये बात बताई थी। इसमें कुछ बात तो जरूर है। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, चांद का समंदर की लहरों पर भी और धरती पर भी एक प्रभाव पड़ता है, इसी तरह से हमारे शरीर पर भी इसका प्रभाव होता है। अगर आप अपने बाल पूर्णमासी के दिन कटवाते हैं तो आपके बाल घने होते हैं। इसके आगे वह कहती हैं कि यकीन करें या न करें लेकिन मैंने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed