फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म की शूटिंग छोड़ पत्नी मीरा संग लंबी छुट्टी पर जाने वाले हैं शाहिद कपूर, ये है असली वजह

Fri, 01 Jun 2018 12:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 01 Jun 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor will take paternity break in September for Mira Rajput
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर बेस्ट एक्टर ही नहीं बल्कि बेस्ट हसबैंड भी हैं। यह बात पत्नी मीरा राजपूत और शाहिद के बीच आये दिन दिखती हैं। पता हो कि मीरा राजपूत जल्द ही दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उधर शाहिद कपूर उनकी सेहत का कुछ ज्यादा ही ख्याल रख रहे हैं। यही वजह है कि शाहिद कपूर ने अपनी फिल्मों की शूटिंग से लंबे समय का ब्रेक लेने का फैसला किया है। 
Shahid Kapoor will take paternity break in September for Mira Rajput
बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों अपनी दो अपकमिंग फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' और 'अर्जुन रेड्डी' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। 'बत्ती गुल मीटर चालू' के अभी तक केवल दो ही शेड्यूल पूरे हुए हैं। वहीं 'अर्जुन रेड्डी' की शूटिंग को भी शुरू कर दिया गया है, लेकिन शाहिद कपूर ने घोषणा की है कि वह सितंबर में पेटर्निटी (पितृत्व) छुट्टी पर जाएंगे। इससे उम्मीद लगाई जी रही है कि अगर उनकी दोनों फिल्मों की शूटिंग पूरी नहीं होती है तो वह शूटिंग के बीच में ही छुट्टी पर चले जाएंगे।   
 
Shahid Kapoor will take paternity break in September for Mira Rajput
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो शाहिद कपूर इन छुट्टियों में पत्नी मीरा राजपूत और फैमली के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। वह एक महीने की लंबी छुट्टी पर जाएंगे। खबरों की मानें तो सिंतबर के आसपास ही मीरा राजपूत दूसरे बच्चे को जन्म भी दे सकती हैं। इसलिए शाहिद कपूर ने फैमली के साथ समय बिताने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid Kapoor will take paternity break in September for Mira Rajput
फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद के अलावा श्रद्धा कपूर और यामी गौतम मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बिजली चोरी पर केंद्रित इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में हो रही है। फिल्म को श्रीनारायण सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 31 अगस्त 2018 को रिलीज होने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed