फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: प्रशंसक ने शाहिद कपूर से पूछा- बच्चों को संभालना ज्यादा मुश्किल है या बीवी? एक्टर ने दिया ये जवाब

Mon, 27 Sep 2021 03:09 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 27 Sep 2021 03:09 PM IST
विज्ञापन
Shahid's witty reply to fan asking who's more difficult to handle, kids or wife
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने सोमवार को ट्विटर पर त्वरित प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया। जिसमें उनसे कुछ-कुछ सवाल पूछे गए। इनमें से एक सवाल उनकी पत्नी और बच्चे को लेकर भी शामिल था। शाहिद कपूर के एक फैन ने उनसे पूछा कि बच्चों मीशा कपूर और जैन कपूर को संभालना ज्यादा कठिन है या पत्नी मीरा राजपूत को। अभिनेता शाहिद कपूर ने प्रशंसक के इस सवाल का बहुत ही मजाकिया जवाब दिया।



अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने प्रशंसक को उसके सवाल का जवाब देते हुए लिखा कि लगता है आपकी शादी नहीं हुई है अब तक। शाहिद कपूर ने कुछ देर बाद अपने सभी प्रशंसकों से विदा ली और उनसे कहा कि वह जल्द ही फिर से फैंस से मिलेंगे। अभी लॉग आउट हो रहे हैं। आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने साल 2015 में शादी की थी। दोनों ने अरेंज मैरीज की थी। इससे पहले उनकी पत्नी मीरा राजपूत ने भी सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक सवाल-जवाब सत्र चलाया था जिसमें उनसे एक प्रशंसक ने तीसरे बच्चे को लेकर पूछा था। 

Shahid's witty reply to fan asking who's more difficult to handle, kids or wife
शाहिद कपूर - फोटो : Instagram

दरअसल, सौरभ यादव नामक यूजर ने शाहिद से पूछा था कि बच्चों को संभाल ज्यादा मुश्किल है या बीवी को? इसके जवाब में अभिनेता ने ट्विटर पर ही मजाकिया जवाब दिया। इस पर शाहिद के प्रशंसक ने उनके इस जवाब के लिए धन्यवाद दिया और बताया कि वो अभी 20 साल का है। इस यूजर ने यह भी लिखा कि अभी मैं कुंवारा हूं।
 

Shahid's witty reply to fan asking who's more difficult to handle, kids or wife
शाहिद कपूर का परिवार - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद को उनकी फिल्मों जब वी मेट और कबीर सिंह के बीच चयन करने के लिए भी कहा गया। एक्टर ने इस पर संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित कबीर सिंह को चुना। उन्होंने जब वी मेट की जगह कबीर सिंह फिल्म को अपनी पसंदीदा फिल्म चुना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahid's witty reply to fan asking who's more difficult to handle, kids or wife
शाहिद कपूर के बच्चे - फोटो : Instagram
इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित जब वी मेट फिल्म में शाहिद कपूर की एक्टिंग को बेहद पसंद किया गया था। यह एक  रोमांटिक फिल्म थी। उन्होंने यह फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के साथ की थी।

 
विज्ञापन
Shahid's witty reply to fan asking who's more difficult to handle, kids or wife
मीरा राजपूत, शाहिद कपूर - फोटो : instagram/mira.kapoor

आपको बता दें कि शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म स्पोर्ट्स ड्रामा जर्सी में दिखाई देंगे। यह फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म तेलुगु फिल्म की रीमेक है। उन्होंने कहा कि तेलुगु में बनी इस फिल्म ने मुझे रूल दिया, इसी वजह से मैं इस फिल्म के रीमेक के लिए तैयार हुआ। आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। मीरा शाहिद से 12 साल छोटी हैं और जब इनकी शादी हुई थी तब वो 21 साल की थीं। लेकिन अब दोनों के बीच जबरदस्त बांडिंग दिखती है।

शाहिद और मीरा की पहली मुलाकात एक सत्संग में हुई थी। शाहिद अपने पिता पंकज कपूर के साथ दिल्ली में होने वाले एक सत्संग में आते थे। इसी सत्संग में मीरा की फैमिली का भी आना जाना होता था और यहीं इन दोनों की मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती होने के बाद पंकज कपूर ने मीरा के पिता के सामने दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा था और इस तरह मीरा शाहिद की पत्नी बन गईं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed