{"_id":"651d19f5bf76e49ebd0d7c4a","slug":"shahrukh-dunki-prabhas-salaar-film-will-clash-with-siddhart-malhotra-yodha-at-the-box-office-in-december-2023-10-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dunki Vs Salaar: ‘डंकी’ और ‘सालार’ की टक्कर में फंसा ये सुपर हीरो, साल के सबसे बड़े मुकाबले के लिए सजा मैदान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dunki Vs Salaar: ‘डंकी’ और ‘सालार’ की टक्कर में फंसा ये सुपर हीरो, साल के सबसे बड़े मुकाबले के लिए सजा मैदान
दिसंबर का महीना सिनेमा के कारोबार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता रहा है। क्रिसमस की छुट्टियों से लेकर नए साल की छुट्टियों तक लोगों के मस्ती के मूड का फायदा उठाने के लिए सिनेमा के कारोबारी किस्म किस्म के करिश्मों की पोटली सजाए तैयार बैठे रहते हैं। इस साल इन छुट्टियों का मूड बनाने का जिम्मा रणबीर कपूर के पास है दिसंबर की पहली रिलीज ‘एनिमल’ के जरिये और इसके बाद साल के आखिरी हफ्ते में घमासान होगा शाहरुख खान और प्रभास के प्रशंसकों के बीच। लेकिन, उत्तर और दक्षिण की इस लड़ाई में एक विदेशी सुपरहीरो सबसे बड़ी मुश्किल में फंसता नजर आ रहा है।
2 of 6
एनिमल, योद्धा और मेरी क्रिसमस
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दिसंबर महीने की शुरुआत में ही विक्की कौशल के स्टारडम का इम्तिहान होना है। उनकी फिल्म ‘सैम बहादुर’ का रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ के सामने 1 दिसंबर को क्या हाल होगा, अभी से इसका गणित फिल्म के निर्माता लगा रहे हैं। इसके ठीक अगले शुक्रवार को सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ के सामने विजय सेतुपति और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ से पार होने की चुनौती होगी। 8 दिसंबर को रिलीज हो रही इन दोनों फिल्मों के साथ एक और फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ भी रिलीज हो रही है।
3 of 6
कैप्टन मिलर, डंकी और सालार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता धनुष की 15 दिसंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ दिसंबर के तीसरे शुक्रवार को अब तक सोलो रिलीज फिल्म के रूप में लिस्टेड है। लेकिन, इस तारीख को कोई हिंदी फिल्म भी ऐन मौके पर आ धमक सकती है। साल का सबसे बड़ा मुकाबला इसके बाद वाले हफ्ते यानी 22 दिसंबर को होने जा रहा है। इस तारीख को शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज काफी पहले से घोषित हो चुकी है। लेकिन, हाल ही में प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी इसी तारीख को आ डटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एक्वामैन एंड द लास्ट किंगडम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
22 दिसंबर को रिलीज हो रही ‘डंकी’ और ‘सालार’ के लिए बुक हो रहे सिनेमाघरों में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘अक्वामैन एंड द लास्ट किंगडम’ को जो इन दोनों फिल्मों से एक दिन पहले 21 दिसंबर को सभी मुख्य भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होने जा रही है। साल के आखिरी शुक्रवार यानी 30 दिसंबर को फिलहाल कोई फिल्म अभी तक घोषित नहीं हुई है। हो सकता है कि अगले कुछ दिनों में कोई अटकी भटकी हिंदी फिल्म की रिलीज इस दिन के लिए तय हो जाए।
विज्ञापन
5 of 6
शाजैम और ब्लू बीटल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यहां ये भी गौरतलब है कि वार्नर ब्रदर्स की हालिया रिलीज कई फिल्मों को भारत में कोई खास सफलता इसकी स्थानीय मार्केटिंग टीम की आधी अधूरी तैयारियों के चलते नहीं मिली है। वार्नर ब्रदर्स के डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) की जिन फिल्मों के प्रति भारतीय दर्शकों ने हाल के दिनों में उदासीनता दिखाई, उनमें शामिल हैं, शाजैम फ्यूरी ऑफ द गॉड्स और ब्लू बीटल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।