फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के 'भारत' को अब तक देख चुके 4 लाख से ज्यादा लोग, शाहरुख-आमिर कह गए बड़ी बात

Mon, 22 Apr 2019 04:23 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 22 Apr 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Aamir Khan praises Salman Khan Bharat film trailer
Salman Khan, Aamir and Shahrukh - फोटो : file photo

सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'भारत' (Bharat) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर को अब तक 4 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 3 मिनट 11 सेकेंड के ट्रेलर में डायलॉग के अलावा सलमान खान के लुक्स भी दिखाए गए हैं। ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी रिएक्शन मिलने शुरू हो गए है। इस बीच 'भारत के ट्रेलर को देखने के बाद शाहरुख खान ने ट्वीट किया।

Shahrukh Khan Aamir Khan praises Salman Khan Bharat film trailer
Aamir Khan, Shahrukh Khan - फोटो : social media
शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने ट्वीट किया- 'क्या बात है भाई, बहुत खूब।' आमिर भी खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने भी 'भारत' के ट्रेलर की जमकर तारीफ की। आमिर खान ने लिखा- 'सबसे फेवरेट जोड़ी फिल्म से वापस आ गई है।' फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर हैं। 'भारत' फिल्म 5 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। 
 


 

 
Shahrukh Khan Aamir Khan praises Salman Khan Bharat film trailer
bharat - फोटो : file photo

फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने से पहले सलमान खान ने फिल्म के कई पोस्टर्स रिलीज किए थे। इन पोस्टर्स में सलमान खान के बदलते हुए रूप नजर आए। किसी पोस्टर में सलमान 60 साल के बूढ़े के लुक में नजर आए तो किसी में यंग दिखे। 'भारत' कोरियन फिल्म 'An Ode to My Father' का रीमेक है। इसी वजह से फिल्म में सलमान 5 डिफरेंट लुक में नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Aamir Khan praises Salman Khan Bharat film trailer
bharat - फोटो : file photo

इस फिल्म में सलमान के साथ कटरीना कैफ लीड रोल में है। खास बात यह है कि कटरीना से पहले प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को कास्ट किया गया था। वहीं अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कटरीना कैफ ने बड़ा बयान दिया है। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से हाल ही में इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा की जगह उन्हें कास्ट करने को लेकर सवाल किया गया। इस पर कटरीना ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Aamir Khan praises Salman Khan Bharat film trailer
katrina kaif - फोटो : instagram

कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कहा- 'भारत में मेरी कास्टिंग का सलमान खान और अली अब्बास की बांडिंग से कोई कनेक्शन नहीं है। अली अब्बास जफर और मैं अच्छे दोस्त हैं। जब बात काम की होती है तो हम एक दूसरे के प्रति ईमानदार हैं। मैंने पूरी स्क्रिप्ट 3 घंटे तक पढ़ी थी। इसके बाद मैंने उन्हें फोन कर कहा कि मुझे पसंद आई। मुझे लगा कि इस किरदार के साथ मुझे दूर तक जाने का मौका मिलेगा। इसलिए भारत का सलमान और अली संग दोस्ती से कोई कनेक्शन नहीं है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed