फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan Virat Kohli: ट्विटर पर शाहरुख खान VS विराट कोहली, दोनों के फैंस में क्यों छिड़ा वॉर?

Wed, 29 Mar 2023 12:09 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 29 Mar 2023 12:09 PM IST
विज्ञापन
shahrukh khan and virat kohli fans include in twitter war know what is the reason
शाहरुख खान, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आईपीएल 2023 की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन उससे पहले सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा देखने को मिला है जिसकी किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी। आईपीएल के 16वें सीजन से पहले विराट कोहली और शाहरुख खान के फैंस आपस में भिड़ गए हैं। दोनों स्टार्स के बीच भले ही रिश्ते सुहाने हों, लेकिन इनके फैंस सोशल मीडिया पर आपस में खूब बहसबाजी कर रहे हैं। दोनों के फैंस अपने-अपने स्टार्स को बेस्ट बताने में तुले हुए हैं। 

shahrukh khan and virat kohli fans include in twitter war know what is the reason
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विराट और शाहरुख के फैंस आपस में क्यों भिड़े हुए हैं अभी तक यह बात तो साफ नहीं हो पाई है। लेकिन दोनों ही सितारों के फैंस अपने स्टार को सपोर्ट कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि शाहरुख खान की एक्टिंग और वह दुनियाभर में मशहूर हैं वहीं विराट के फैन उनके स्टारडम और इंस्टाग्राम फॉलोवर्स को बताते हुए उनको शाहरुख से बड़ा स्टार बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें- Priyanka Chopra: ऐसे हुई थी 'देसी गर्ल' की जिंदगी में निक की एंट्री, कंफ्यूजन के साथ हुई थी रिश्ते की शुरुआत

shahrukh khan and virat kohli fans include in twitter war know what is the reason
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

ट्विटर पर चल रहे इस झगड़े के बीच कई लोग लोगों के बीच सुलह कराने में लगे हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'किसी का अपमान करने का इरादा नहीं है, विराट कोहली और शाहरुख खान दोनों ही भारत का गर्व हैं। दोनों ही देश को दुनिया में रिप्रेजेंट करते हैं, इस बचकानी लड़ाई को बंद कीजिए'। वहीं शाहरुख खान के एक फैन ने लिखा, 'विराट कोहली खुद शाहरुख खान से प्रेरित हैं। कोहली के फैंस को आईपीएल में किडनी, फेफड़े और दिल जीतने पर ध्यान देना चाहिए, न कि 2011 में जन्मे स्टार विराट की तुलना लीजेंड शाहरुख खान से करना चाहिए।'





 

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan and virat kohli fans include in twitter war know what is the reason
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा, शाहरुख खान विराट कोहली को खरीद सकते हैं और मन्नत के लॉन में अबराम के साथ खेल सकते हैं।' वहीं शाहरुख के फैन ने लिखा, शाहरुख खान विराट कोहली को खरीद सकते हैं और उन्हें मन्नत के लॉन में अबराम के साथ खेल सकते हैं। कोहली के एक फैन ने लिखा, ऑस्ट्रेलिया में एक लाख लोग कोहली का जाप करते हैं, जो शाहरुख के 35 साल के अभिनय करियर में किए गए किसी भी काम से बड़ा है।'





विज्ञापन
shahrukh khan and virat kohli fans include in twitter war know what is the reason
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

यह बात तो सभी जानते हैं कि शाहरुख खान हिंदी सिनेमा के एक बड़े सितारे हैं, उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं दुनियाभर में है, हाल ही में उनकी फिल्म पठान रिलीज हुई थी, जिसे दुनियाभर में प्यार मिला है। वहीं विराट कोहली की बात करें तो वह भी देश के सबसे बड़े क्रिकेटरों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 242 मिलियन फॉलोवर्स हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed