फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने खत्म किया 'डंकी' का पहला शेड्यूल, जल्द ही नयनतारा संग शुरू करेंगे इस फिल्म की शूटिंग

Mon, 13 Jun 2022 01:41 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 13 Jun 2022 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan completed first schedule of Rajkumar Hirani film Dunki shooting, The film will knock the theaters on 22 december
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से काफी चर्चा में हैं। शाहरुख लंबे समय के बाद तीन फिल्मों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इन तीनों फिल्मों में फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'डंकी' का है। पहली बार एक साथ काम कर रहे शाहरुख और राजकुमार हिरानी की फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस बीच के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, फिल्म डंकी की शूटिंग काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में पूरी कर ली है।

Shahrukh Khan completed first schedule of Rajkumar Hirani film Dunki shooting, The film will knock the theaters on 22 december
शाहरुख खान - फोटो : social media
डांस नंबर भी किया शूट
बताया जा रहा है कि पहला शेड्यूल शूट होने के बाद अब शाहरुख डंकी के अगले शेड्यूल की शूटिंग विदेश में करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए शाहरुख ने एक मजेदार डांस नंबर भी शूट किया है जिसे गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाहरुख खान जून के मध्य तक एटली की फिल्म जवान की शूटिंग शुरू कर देंगे। इस फिल्म की शूटिंग वह साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ करेंगे।
Shahrukh Khan completed first schedule of Rajkumar Hirani film Dunki shooting, The film will knock the theaters on 22 december
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि शाहरुख इस बार टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि डंकी के अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल के लिए रवाना होने से पहले वह सलमान की फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग भी पूरी कर लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan completed first schedule of Rajkumar Hirani film Dunki shooting, The film will knock the theaters on 22 december
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि शाहरुख ने हाल ही में अपनी फिल्म डंकी का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस संग साझा किया था। इस वीडियो के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा था, 'प्रिय राजकुमार हिरानी सर, आप तो मेरे सांता क्लॉस निकले। आप शुरू करो मैं समय पर पहुंच जाऊंगा, बल्कि मैं तो सेट पर ही रहने लगूंगा! विनम्र महसूस कर रहा हूं और आपके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं। 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में आप सभी के लिए डंकी लेकर आ रहा हूं।' डंकी और जवान के अलावा शाहरुख पठान में भी लीड रोल में दिखने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed