टीवी पर संस्कारी बहुओं से लेकर लाडली बेटी तक के किरदार में दिखने वाली अभिनेत्रियां घर-घर में पहचानी जाती हैं। छोटे पर्दे की दुनिया में भी एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां हैं जो अभिनय के साथ ही फिटनेस और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड हसीनाओं को भी कड़ी टक्कर देती हैं। टीवी में तो ये एक्ट्रेसेस अपने अभिनय से कमाल दिखा रही रही हैं साथ ही कुछ टीवी की कुछ अदाकाराओं ने अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनानी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश जल्दी ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं, लेकिन इससे पहले भी छोटे पर्दे की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो बड़े पर्दे पर लीड रोल में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।
TV Actress Bollywood Debut: टीवी की इन अभिनेत्रियों ने बड़े पर्दे पर भी बिखेरा जलवा, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हसीनाओं को टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजस्वी प्रकाश
बिग बॉस सीजन 15 जीतने के बाद से तेजस्वी प्रकाश की पॉपुलैरिटी में खासा इजाफा हुआ है। जहां करण कुंद्रा संग अपनी रिलेशन को लेकर वह चर्चा में हैं तो वहीं उनकी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबर आ रही है कि जल्दी ही अभिनेत्री आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। हालांकि तेजस्वी की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
मौनी रॉय
खूबसूरती और फिटनेस के मामले में मौनी रॉय फैंस के होश उड़ा देती हैं। एक्ट्रेस मौनी भी टीवी के साथ बॉलीवुड में पहचान बना चुकी हैं। उन्होंने फिल्म गोल्ड से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार संग दिखाई दी थीं।
प्राची देसाई
टीवी की मशहूर अदाकारा प्राची देसाई का नाम भी इसी लिस्ट में आता है। उन्होंने फिल्म रॉक ऑन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इसके बाद वह वंस अपॉन टाइम इन मुंबई, पुलिसगिरी, अजहर जैसी कई फिल्मों में मुख्य भूमिकाएं निभा चुकी हैं।
हिना खान
अभिनेत्री हिना खान हाल ही ने कान फिल्म फेस्टिवल में अपने लुक से बॉलीवुड की हंसीनाओं को कड़ी टक्कर दी थी। उनका हर एक लुक खूब चर्चा में रहा। फिलहाल ये एक्ट्रेस भी बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रही है। हिना खान ने फिल्म हैक्ड में काम किया था।