बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान भले ही लंबे समय से फिल्मों में न नजर आए हों लेकिन किसी न किसी वजह से वह सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। उनके फैंस भी अपने चहेते स्टार की हर छोटी बड़ी जानकारी के लिए उत्सुक नजर आते हैं। हाल ही में अभिनेता एक वीडियो सामने आया है जो उनके चाहने वालों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। इस वीडियो को देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इस क्लिप में किंग खान अपने ही गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
Shahrukh Khan: करण जौहर की पार्टी में शाहरुख खान ने 'कोई मिल गया' गाने पर किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स के मतुाबिक यह वीडियो करण जौहर की पार्टी का है। हाल ही में करण ने अपने 50वें जन्मदिन पर शानदार बर्थडे सेलिब्रेशन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। पार्टी में शाहरुख खान भी पहुंचे थे। यहां एक्टर अपने ही गाने कोई मिल गया पर जमकर डांस करते नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कई लोगों के साथ डांस स्टेप्स करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि यह करण जौहर की पहली फिल्म कुछ कुछ होता है का गाना है। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में नजर आए थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख फिल्म जीरो के बाद लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। जीरो के फ्लॉप होने के बाद से ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी। लंबे ब्रेक के बाद वह जल्द ही फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।