सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इन पांच हीरो ने विलेन बनकर भी खूब बटोरी सुर्खियां, शाहरुख की 'डर' देख तो लोग आ गए थे खौफ में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 25 Jan 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Darr to Sanjay Dutt Agneepath Bollywood 5 hero played negative role
Ranveer Singh, Shahrukh Khan and Sanjay Dutt - फोटो : file photo

बॉलीवुड में जब कभी भी हीरो ने विलेन का किरदार निभाया तो उसने भी खूब सुर्खियां बटोरी। बड़े पर्दे पर नकारात्मक भूमिका निभाने पर अभिनेताओं ने अपने अभिनय के साथ-साथ लुक्स में भी एक्सपेरिमेंट किया। फिर चाहे शाहरुख खान का 'डर' का किरदार हो, संजय दत्त का 'कांचा चीना' और रणवीर सिंह का 'खिलजी' का रोल। जानिए सिनेमाजगत के ऐसे पांच अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने फिल्मों में हीरो के अलावा विलेन बनकर भी नाम कमाया।  

Trending Videos
Shahrukh Khan Darr to Sanjay Dutt Agneepath Bollywood 5 hero played negative role
darr - फोटो : file photo

शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हीरो के अलावा बड़े पर्दे पर विलेन का किरदार भी निभाया। शाहरुख ने 1992 में दीवाना फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में इन्होंने सकारात्मक भूमिका निभाई थी। इसके बाद शाहरुख ने 'डर' , 'बाजीगर' , 'अंजाम' कई फिल्में की। शाहरुख के अभिनय को देख लोग भी खौफ में आ गए थे। इन सभी फिल्मों में इन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उन्हें पहचान मिली और आज उन्हें बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Darr to Sanjay Dutt Agneepath Bollywood 5 hero played negative role
Sanjay Dutt - फोटो : file photo

इस लिस्ट में संजय दत्त का भी नाम शामिल है। इन्होंने भी सिनेमाजगत में कई ऐसी फिल्में की जिसमें हीरो नहीं बल्कि विलेन का रोल निभाया। ऐसी ही एक फिल्म का नाम 'खलनायक' है। यह फिल्म 1993 में आई थी। इस फिल्म में संजय के किरदार ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि लोग आज भी उनके इस रोल को याद करते हैं। 'खलनायक' के अलावा संजय ने 'वास्तव', 'जंग' और 'मुसाफिर' जैसी फिल्मों में विलेन के रोल से सभी को हैरान कर दिया था। इन सभी फिल्मों में 'अग्निपथ' फिल्म में उनका निभाया गया किरदार कांचा चीना सब पर भारी पड़ा। 

Shahrukh Khan Darr to Sanjay Dutt Agneepath Bollywood 5 hero played negative role
Saif Ali Khan - फोटो : file photo

सैफ अली खान ने यूं तो हर फिल्म में हीरो बनकर लोगों को अपने अभिनय का दीवाना बनाया है। मगर 2006 में सैफ अली खान का नकारात्मक रूप देखने को मिला था। सैफ ने फिल्म 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी का रोल करके दर्शकों को हैरान कर दिया था। वहीं सैफ ने 2017 में आई 'रंगून' में विलेन का रोल निभाया था। 

विज्ञापन
Shahrukh Khan Darr to Sanjay Dutt Agneepath Bollywood 5 hero played negative role
padmaavat - फोटो : file photo

'पद्मावत' फिल्म रणवीर सिंह के करियर में 'मील का पत्थर' साबित हुई। इस फिल्म ने साबित कर दिया हिंदी सिनेमाजगत में रणवीर सिंह का मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हीरो नहीं बल्कि विलेन का रोल निभाया था। रणवीर ने किरदार का नाम अलाउद्दीन खिलजी था। रणवीर ने अलाउद्दीन के रोल में दर्शकों को अपने लुक्स के अलावा अभिनय से भी इंप्रेस किया था। इस फिल्म का रिलीज होने से पहले विरोध हुआ और रिलीज के बाद फिल्म ने कामयाबी की नई मिसाल बॉक्स ऑफिस पर लिखी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed