फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhana Khan: कैमरा देखते ही सुहाना ने फेर लिया मुंह, पैपराजी बोले- हमारा चेहरा याद करके रखिए हम...

Wed, 22 Jun 2022 01:09 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 22 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Avoids Paparazzi camera video went viral on social media
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपने एक्टिंग डेब्यू से पहले ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं जो उनके बारे में जानने के लिए इंटरनेट खंगालते रहते हैं। यही वजह है कि पैपराजी भी हर जगह कैमरा लिए उनकी फोटो क्लिक करने पहुंच जाते हैं। हाल ही में सुहाना का एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो मुंबई के अंधेरी इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में सुहाना कैमरे नजरें चुराती नजर आ रही हैं।

Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Avoids Paparazzi camera video went viral on social media
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है वीडियो में?

सुहाना का यह वीडियो एक पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा किए गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुहाना कार से उतरती नजर आ रही हैं। जैसे ही वह बाहर आती हैं, पैपराजी उन्हें फोटो क्लिक करने के लिए कहने लगते हैं। यह देखकर सुहाना उनसे नजरें फेर लेती हैं और आगे बढ़ने लगती हैं। इसके बाद एक पैपराजी उनसे कहते हैं, 'सुहाना जी अभी तो आपकी मूवी भी आ गई, अब क्या टेंशन है? और हमारा चेहरा भी याद करके रखिए हम रोज मिलेंगे।' इसके बाद पैपराजी सुहाना को रुक कर पोज देने के लिए कहते हैं लेकिन वह सीधा बिल्डिंग में चली जाती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Avoids Paparazzi camera video went viral on social media
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया
पिंक क्रॉप टॉप में नजर आईं सुहाना

इस वीडियो में सुहाना पिंक क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने चप्पल पहन रखी है। इसके अलावा उनके हाथ में एक सफेद हैंडबैग भी देखा जा सकता है। बता दें कि हाल ही में सुहाना, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा के साथ ऊटी में म्यूजिकल ड्रामा फिल्म 'द आर्चीज' की शूटिंग पूरी कर मुंबई लौटी हैं। रविवार को सुहाना को मुंबई एयरपोर्ट से ब्लैक ड्रेस और व्हाइट स्नीकर्स में बाहर निकलते देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Daughter Suhana Khan Avoids Paparazzi camera video went viral on social media
सुहाना खान का डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया
नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म के पहले शेड्यूल के खत्म होने की जानकारी डायरेक्टर जोया अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी थी। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें रैप शब्द लिखा हुआ था। साथ ही कैप्शन में उन्होंने बताया था कि फिल्म का पहला शेड्यूल खत्म हो चुका  है। गौरतलब है कि 1960 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म सुहाना, खुशी कपूर और अभिनेता अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आर्चीज में वेदांग रैना और युवराज मेंडा भी हैं। फिल्म आर्ची कॉमिक्स के पात्रों और कहानियों पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed